Gold Rate : फरवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव आ रहा है। सोना एक बार फिर महंगा हो गया है। सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद सोने में थोड़ा सा उछाल देखने को मिला है। सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार उतार-चढ़ाव की दौर से चल रहे हैं। कभी सोना लगातार बढ़ता जा रहा है तो कभी दाम धड़ाम से गिर रहे है। इस साल सोनी नाम 30% तक का रिटर्न दिया है यह रिटर्न 2024 के पूरे साल के लगभग डबल है 2024 में सोने के दाम 12,000 रुपए प्रति तोला के करीब बढ़े थे। इस साल में लगभग 24000 के करीब सोने के दाम बढ़ चुके हैं।
सोने में इतना उतार चढ़ाव क्यों
सोने के दाम कम ज्यादा हो रहे हैं। सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी आई है। सोने के दाम (Gold Rate) इतने ज्यादा उतार चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय कारणों से हो रहे हैं। सोने के दामों में पहले तो 2024 के अंत से तेजी शुरु हो गई थी। अमेरिका में चुनाव के दौरान ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स की घोषणा कर दी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इससे हलचल हुई। इसके बाद सत्ता में आने के बाद ट्रंप की ओर से अपनी की गई घोषणाओं को पूरा किया जाने लगा।
इससे सोने के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। वहीं अब सोने के दाम भी इसी कारण से गिरे हैं कि अमेरिका के प्रशासन की ओर से टैरिफ में नरमी दिखाई गई है। यूएस चाइना ट्रेड में भी संबंध में भी ठंड पड़ी है। इससे अब सोने के दाम (Gold Rate) काफी गिर गए हैं। क्योंकि बाजार फिर से गुलजार हो रहा है और निवेशक ज्यादा मुनाफे के लिए सोने से मुनाफावसूल बाजारों की ओर जा रहे हैं।
इस साल सोने ने बनाए रिकॉर्ड
सोने ने इस साल लगातार कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 22 अप्रैल को सोने ने ऐतिहासिक आंकड़े एक लाख को छू लिया था। उसके बाद 2 मई को सोने में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। 23 जुलाई के बाद सोना इस साल पहली बार 4000 हजार रुपये तक गिरा। इससे पहले सोने के दाम इस साल नहीं गिरे थे।
निवेशकों ने दिखाई सोने में रूचि
सोने में निवेशकों की रूचि बढ़ी है। इस साल दस साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में एक तिमाही में 7 प्रतिशत निवेशक ज्यादा हो गए। वहीं, आभूष खरीद 16 साल में सबसे कम हुई है। 16 साल बाद ऐसा 2025 में ही हुआ है कि पहली तिमाही में आभूषण की खरीद 25 प्रतिशत गिर गई।
यह चल रहे हैं सोने दाम
सोना मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ गया। एमसीएक्स पर सोना मंगलवार को 92,885 खुला, जबकि सोमवार को सोना 92,901 पर बंद हुआ था। सोने के दाम दोपहर 3.17 बजे 94060 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसमें कल के मुकाबले 1,159 रुपये तेजी दर्ज की गई। सोना (Gold Rate) 1.25 प्रतिशत बढ़ा है। सोना 92875 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो पर रहा है। वहीं, हाई 13 मई का 94180 रुपये दोपहर तक रहा है।
आगे कितने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दाम आगे स्थिर रह सकते हैं। एक्सपर्ट राहुल सोनी का मानना है कि सोने के दाम निकट भविष्य में 90 हजार से 95 हजार के बीच ट्रेड कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद सोना एक बार फिर से बढ़ सकता है। दिवाली तक सोना एक लाख को पार कर जाएगा। वहीं, फरवरी 2026 तक तो सोने के दा एक लाख 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है।