home page

Gold rate : 2028 में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold rate prediction : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हाल ही में एक एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले समय में सोने की कीमत (Gold Price Trends) कितनी होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 2028 में रहने वाली सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

 | 
Gold rate : 2028 में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold price update)। सोने की कीमतों में लगातार रिकॉर्डतोड़ तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में लगातार रिकार्ड तोड़ तेजी देखी जा रही है। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों (gold rate 10 June 2025) में उछाल देखा जाएगा। 


सोना खरीदार और निवेशक इसके भविष्य के दामों को लेकर जोड़ तोड़ लगाने लगे हैं। सोने में तेजी (gold rate hike) निवेशकों को जहां फायदा दे रही है, वहीं आम ग्राहकों के लिए तो सोना खरीदना एक सपने जैसा हो गया है। 

 

 

फिलहाल इस रेट मिल रहा है सोना-

आज मंगलवार को सराफा बाजार की ओर से जारी किए गए सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के नए भाव के मुताबिक आज 10 जून 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 89,690, वहीं 24 कैरेट का भाव 97,830 और 18 ग्राम सोने का रेट 73,380 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) के बारे में बात करें तो ये 1,08,100 रुपए रेट मिल रहा है।

2025 में इतने होंगे सोने के दाम-


साल 2025 में अब तक बढ़े सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav) ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया जा रहा है। जनवरी से अप्रैल तक 29 फीसदी रिटर्न सोने ने निवेशकों को दिया जा रहा है। इस समय सोना 3500 डॉलर प्रति औंस के करीब है। इस साल में अब तक सोने में करीब 29 प्रतिशत की तेजी (rise in gold price) देखी जा रही है। 

सोने की कीमतों में आया उछाल-

कई बार ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड सोने ने इस साल में बनाए हैं। सोने का प्राइस टारगेट (gold target price) अब बढ़कर 3,700 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। दुनिया के कई देशों के बीच चल रहा आर्थिक तनाव बढ़ा तो यह 4,500 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में भारत में प्रति तोला सोने का भाव 1 लाख 40 हजार रुपये पर पहुंच जाएगा।

दीवाली तक इतना होगा सोने का भाव-


साल 2025 के अंत तक अंतराराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (sone ki kimat) औसत रूप से 3,675 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। दिवाली पर सोने की मांग व कीमत में बढ़ौतरी देखी जा सकती है। ऐसे में यह उस समय 1,13,500 रुपये प्रति तोला तक पहुंच सकती है। 


मांग अधिक बढ़ी तो प्रति तोला सोना 1 लाख 15 हजार (gold rate in 2025) का आंकड़ा को भी पार कर सकता है। विभिन्न देशों के  केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की तरफ से सोने की औसत तिमाही मांग इस साल के अंत तक 710 टन रहने की उम्मीद है। इस वजह से सोने की कीमत में और तेजी देखी जा सकती है।

सोने-चांदी की कीमतों में आएगा एकदम से बदलाव-


सोने की कीमतें (sone ka taja bhav) इस साल में जिस तरह से अचानक बढ़ रही है। ठीक उसी तरह से अगले कुछ सालों में अचानक गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा ये भी पुर्वानुमान लगाया जा रहा है कि अगर केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी कम हो गई तो निकट भविष्य में यह सोने के लिए नकारात्मक हो सकता है। 


चांदी (silver rate today) को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आर्थिक अनिश्चितता की वजह से चांदी में हल्की कमजोरी देखी जा सकती है। हालांकि 2025 के अंत तक चांदी की कीमतें (chandi ki kimat) तेजी से दौड़ सकती हैं और भारत में 1 लाख 10 हजार प्रति किलो व वैश्विक मार्केट में 39 डालर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

2028 में इतना होगा सोने का रेट-

एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2028 तक सोने की कीमत 65 हजार 500 रुपये (sone ka aaj ka bhav) प्रति तोले तक पहुंच सकती हैं। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलने वाला है। विभिन्न वजह से सोने की कीमत (gold rate update) में गिरावट देखी जा सकती है। 


इनमें सोने की मांग में कमी आना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति, भू-राजनीतिक तनाव कम होने की वजह से सोने के रेट में गिरावट देखी जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, बढ़ते टैरिफ और मंदी की संभावनाओं के चलते निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इस वजह से सोने की कीमतों (sona chandi ki kimat) में तेजी देखी जा सकती है।