home page

Gold Rate Today : सभी शहरों के सोने चांदी के रेट हुए जारी, जानें ताजा कीमत

Gold Rate Today : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज सभी प्रमुख शहरों के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली (Delhi gold price), मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत अन्य शहरों में सोना और चांदी अलग-अलग स्तर पर कारोबार कर रहे हैं... ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए आज के भाव जानना बेहद जरूरी है-

 | 
Gold Rate Today : सभी शहरों के सोने चांदी के रेट हुए जारी, जानें ताजा कीमत

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Rate Today)  घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी (silver price hike) देखने को मिली है। इससे पहले दोनों धातुओं में तेज करेक्शन दर्ज किया गया था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी रिकॉर्ड हाई (silver record high) से करीब 46% तक फिसल गई थी, लेकिन आज के ट्रेडिंग सेशन में इसमें करीब 6% की जोरदार उछाल देखने को मिली है।

MCX पर सोने के ताजा रेट-

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 6% के अपर सर्किट के साथ 2,50,436 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी करीब 3% की तेजी के साथ 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता नजर आया।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता-

घरेलू कमोडिटी बाजार में यह तेजी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US trade agreement) के ऐलान के बाद देखने को मिली है। दोनों देशों के बीच हुई इस ट्रेड डील से ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाएं कम हुई हैं और भू-राजनीतिक समीकरणों में भी बदलाव आया है। बताया गया कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (US President Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) से फोन पर बातचीत की, जिसके बाद इस समझौते की घोषणा हुई। समझौते के तहत ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव-

 शहर - 24 कैरेट सोना ( ₹ प्रति 10 ग्राम) - 22 कैरेट सोना ( ₹ प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई - 1,53,060 - 1,40,300

दिल्ली - 1,51,900 - 1,39,250

मुंबई - 1,51,750 - 1,39,100

कोलकाता - 1,51,750 - 1,39,100

बेंगलुरु - 1,51,750 - 1,39,100

हैदराबाद - 1,51,750 - 1,39,100

केरल - 1,51,750 - 1,39,100

पुणे - 1,51,750 - 1,39,100

वडोदरा - 1,51,800 - 1,39,150

अहमदाबाद - 1,51,800 - 1,39,150