home page

Gold Rate today : गोल्ड खरीदारों की बल्ले बल्ले, 87, 600 में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Gold silver price : सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। आज फिर सोने के दामों (gold rate 20 may) में बदलाव नजर आया है। उधर चांदी के दाम भी गिर गए हैं। इस समय सोना चांदी खरीदना चाहते हैं तो ज्वैलर के पास जाने से पहले सोना चांदी के ताजा भाव जरूर जान लें।
 | 
Gold Rate today : गोल्ड खरीदारों की बल्ले बल्ले, 87, 600 में मिल रहा 10 ग्राम सोना 

HR Breaking News - (gold silver rate)। ब्याह शादी या किसी खास मौके पर अपने प्रियजन को सोना चांदी के गहने गिफ्ट करना चाहते हैं तो इस समय आप सस्ते गहने खरीद सकते हैं। चांदी के दाम (silver price today) अब गिरावट पर चल रहे हैं, वहीं सोने के दामों में भी बदलाव आया है। सोने के भाव में हल्हा उछाल देखा गया है। सोना चांदी (sona chandi ka bhav) में यह उतार चढ़ाव अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है। आइये खबर में जानते हैं सोना चांदी का ताजा भाव।

24 कैरेट सोने का भाव -

आज मंगलवार को 24 कैरट सोने की कीमत (24 carat gold price) दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ में 95, 660 रुपये प्रति दस ग्राम आंकी गई है। चेन्नई , हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई में यह 95, 510 रुपये पर बेचा जा रहा है। 

22 कैरेट सोने का भाव -

22 कैरेट सोना आज (Gold Rate Today) 87, 600 रुपये प्रति तोला के भाव से ट्रेड कर रहा है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई में यह लगभग इसी भाव पर ट्रेंड कर रहा है। इस बात का भी ध्यान रखें कि गहनों पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज लगने के बाद रेट (Gold price Today) में कुछ बदलाव आ जाता है। 

चांदी का ताजा भाव -


देश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जयपुर, कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली में चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है। वहीं चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल के सराफा बाजारों में थोड़े अधिक दाम हैं, यहां चांदी का रेट (Silver Latest Rates) 1,07,900 रुपये चल रहा है। 

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान -


ISO (Indian Standard Organization) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट (22 carat gold price) सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होताहै। 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते। 22 कैरेट सोने (24 carat gold price) के आभूषण बनाने के लिए इसमें 9 प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने बनाए जाते हैं।

इन अंकों से पहचानें कितना कैरेट है सोना -

24 कैरेट सोने के सिक्के (gold coin) ही होते हैं, गहनों में 18, 20 और 22 कैरेट सोना उपयोग होता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट गोल्ड पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट सोने  (18 carat gold rate) पर 750 लिखा होता है। इन अंकों को देखकर आप जान सकते हैं कि सोना कितने कैरेट का है।

News Hub