home page

Gold Rate Today : सोने में आया उछाल, चांदी अचानक 9000 रुपये महंगी, जानें 18 और 22 कैरेट का रेट

Sone Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में जनवरी 2025 से ही तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीच में कई बार गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद सोने व चांदी के रेट अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। चांदी में 9000 का उछाल आया है। वहीं, सोने की कीमतों ने भी लंबी छलांग लगाई है। चलिए जानते हैं आज का ताजा भाव -

 | 
Gold Rate Today : सोने में आया उछाल, चांदी अचानक 9000 रुपये महंगी, जानें 18 और 22 कैरेट का रेट 

HR Breaking News - (Gold Silver Rate Today)। सोने और चांदी की कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी 2025 में 75,000 प्रति तोला मिलने वाला सोना अब 1,34,000 प्रति 10 ग्राम के पर जा पहुंचा है।

वहीं, चांदी भी इस मामले में पीछे नहीं है। चांदी ने साल 2025 में 100% रिटर्न दिया है। सोने और चांदी में निवेश करने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। आज 17 दिसंबर 2025 को सोने व चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। शादियों का सीजन चल रहा है और इस समय कीमती धातुओं की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

आज सोने में आई जबरदस्त तेजी - 

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Slver Rate) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में तेजी आई है। राजधानी लखनऊ (Lucknow Gold Rate) में भी आज सोना 740 रुपए प्रति तोला महंगा हुआ है।

 यूपी में सोने का भाव - 


मेरठ और वाराणसी में भी सोने की कीमतों (Gold Price) में उछाल देखने को मिला है। सोने के अलावा सराफा बाजार में चांदी की कीमत रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है। बाजार खुलने के साथ ही चांदी में 9000 की तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी (Silver Rate) ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

आज वाराणसी के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 650 रुपए महंगा होकर 1,34,660 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि कल इसकी कीमत 1,34,010 रुपए प्रति तोला थी। आज रात राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) 740 रुपए महंगा होकर 1,35,460 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। मेरठ में आज सोने की कीमत (meerut gold rate) 1,35,480 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है।


18 से 22 कैरेट सोने का रेट - 


आज वाराणसी के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 600 बढ़ी है। इसके बाद सोने की कीमत 1,23,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 16 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,22 850 था। 18 कैरेट सोना 510 रुपए महंगा होकर 1,01,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी में भयंकर तेजी - 


आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate Hike) में बड़ा उछाल आया है। सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी (Chandi ka bhav) 9000 रुपये प्रति किलो उछलकर 2,08,000 रुपये प्रति किलो हो गई। कल चांदी का भाव 1,99,000 रुपये प्रति किलो था। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि सोने-चांदी के भाव (Gold Silver rate) इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।