home page

Gold rate today : सोने चांदी में आई गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड

Gold price today : कई दिनों से आसमान छू रहे सोने के भाव अब धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। सोने-चांदी के दाम (sona chandi ka bhav)सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में ही फिर से लुढ़क गए। इस समय सोना-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके पास सबसे शानदार मौका हो सकता है। सोमवार को अचानक रेट गिरने से सोने सहित चांदी भी सस्ती हो गई है। अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं तो ज्वैलरी शॉप जाने से पहले 10 ग्राम सोने के रेट जरूर जान लें।

 | 
Gold rate today : सोने चांदी में आई गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड 

HR Breaking News - (gold silver price)। इसी सप्ताह होली का त्योहार आ रहा है। इससे ठीक पहले सोना-चांदी के रेट (gold silver price today)धड़ाम हो गए हैं। अब दोनों कीमती धातुएं सस्ती होने से सर्राफा बाजार में गहने खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से सोने सहित चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा था। 


अब जाकर लोगों को कुछ राहत मिल सकी है। आने वाले समय में इनके रेट में और गिरावट आ सकती है, हालांकि एक्सपर्ट ये भी मान रहे हैं कि होली पर सोने व चांदी की कीमतों (sona chandi ki kimat)में फिर से तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। खबर में जानिये आपके शहर में इस समय सोना और चांदी किस रेट पर ट्रेड कर रहे हैं।


सोना-चांदी का ताजा भाव -


इस समय सोने के साथ चांदी (gold silver rate 10 march)भी सस्ती हुई है। मार्च के शुरू से ही इनमें काफी गिरावट देखी जा रही है, अब होली तक इनके रेट कम बने रहने की संभावना है। इसलिए त्योहार पर सोना चांदी खरीदने के आपके पास अच्छा मौका है। आज सोमवार 10 मार्च को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट करीब 87,500 रुपये (24 carat gold price) पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट (22 carat gold price) वाले सोने की बात करें तो यह औसत रूप से कई शहरों में लगभग 80, 300  रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस समय चांदी 99,010 रुपये प्रति किलो हो गई है।


कैटेगरी अनुसार सोने के भाव-


शहर    22 कैरेट     24 कैरेट सोना     18 कैरेट 
चेन्नई     80115        87396        66017
मुंबई     80118        87399        65558
दिल्ली     80267        87546        65675
कोलकाता 80120    87380        65560
अहमदाबाद 80165    87450        65595
जयपुर     80250        87550        65668
पटना     80160        87447        65590


लखनऊ     80268        87549        65670
गाजियाबाद 80260    87540        65678
नोएडा     80260        87548        65670
अयोध्या 80268        87549        65670
गुरुग्राम     80267        87540        65678
चंडीगढ़     80267        87548        65678
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।