home page

UP Rain Alert : यूपी में एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टेंस, तेज आंधी के साथ इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather today : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई है जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। आईये जानते हैं - 

 | 
UP Rain Alert : यूपी में एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टेंस, तेज आंधी के साथ इन जिलों में होगी बारिश 

HR Breaking News - (IMD Weather Alert)। उत्तर प्रदेश से ठंड विदा ले चुकी है। प्रदेश में गर्मी ने दस्तक देने के साथ ही दम दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में इसकी भविष्यवाणी कर दी है। 

IMD ने प्रदेश में होली से पहले तेज हवा चलने के साथ ही बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, पूर्वी यूपी में इसका अधिक असर नहीं दिखने वाला है। मौसम विभाग (IMD latest Mausam update) के अनुसार मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं चलने से मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 


यूपी में 11 मार्च को बदलेगा मौसम - 


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को एक बार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। होली के आस पास तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को आसमान साफ बना रहेगा और तापमान में भी कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 11 मार्च से मौसम बड़ा बदल हो सकता है। एक से दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की आशंका है इसके बाद पश्चिमी यूपी (UP Today weather) में झमाझम बारिश हो सकती है। इस तरह प्रदेश में तेह हवा और बारिश के चलते तापमान में बदलाव होगा। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास रहेगा। 

इस दिन तेज स्पीड में चलेगी हवा - 

उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में 10 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके अलावा यूपी में 11 मार्च को भी मौसम साफ ही रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड़ से तेज हवा चलेंगी। ऐसे ही 12 मार्च को भी मौसम (Mausam Update) साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अगले दिन से प्रदेश में बारिश होने हो सकती है।

13 और 14 मार्च को प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (IMD weather Update)  के मुताबिक प्रदेश में 13 और 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की आशंका है। जबकी, इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, प्रदेश में 15 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ बना रहेगा। इस दिन मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अब यदि प्रदेश में तापमान की बात करे तो पिछले दिनों के मुकाबले प्रदेश में तेजी से तापमान वृद्धि हुई है।


 लखनऊ (Lucknow Weather) में 13.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, मुजफ्फरनगर में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में सबसे कम 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है।