home page

Gold Rate Today : 9 जून को सोने में बड़ी गिरावट, इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price : सोने की कीमतों में साल की शुरूआत से ही रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। 75 हजार रुपये में प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख के आसपास कारोबार कर रहा है। लेकिन अब आज यानी 9 जून (Gold Price 9 June) को सोने में तगड़ी गिरावट आई है। इन दिनों मे अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये मौका सही साबित हो सकता है। आईये जानते हैं लेटेस्ट रेट  -

 | 
Gold Rate Today : 9 जून को सोने में बड़ी गिरावट, इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड 

HR Breaking News - Gold Rate Today: सोने में साल दर साल तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस साल (2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने (Gold Price Hike) ने पिछले पांच महीनों में ही सोने ने लगभग 34 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इतने कम समय में इतना महंगा सोना बीते एक दश्क में भी नहीं हुआ है। 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपये के हाई स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद सोने में गिरावट (Gold Price Fall) का दौर जारी है। आज 9 जून को सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

 

 


सोमवार को फिर सस्ता हुआ सोना-


आज यानी सोमवार को सोने की कीमतों (Gold Price ) में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। सोने में आज एक बार फिर से 1600 रुपये से अधिक तक की गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 97,900 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट (22K Gold Price) 89,700 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। 


22 कैरेट सोने के भी गिरे दाम-


सोमवार 9 जून को सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,940 रुपये चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में सोना आज 1630 रुपये सस्ता हो गया है। मुंबई में भी 22 कैरेट (22K Gold Price) सोने की कीमत 89,790 रुपये है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।


जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली        89,940        98,110
चेन्नई        89,790        97,960
मुंबई        89,790        97,960
कोलकाता    89,790        97,960
जयपुर        89,940        98,110
नोएडा        89,940        98,110
गाजियाबाद     89,940        98,110
लखनऊ        89,940        98,110
बंगलुरु        89,790        97,960
पटना        89,790        97,960
नोट-: सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।


आज इस रेट मिल रहा है चांदी-


अगर आप चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी (Silver price today) 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। वहीं आज चांदी की कीमत में 200 रुपये तक की गिरावट देखी जा रही है।

इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-


भारत में सोने की कीमतों (Gold Price Today) को तय करने के लिए कई चीजों को देखा जाता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स को शामिल किया जाता है। हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों से भी जुड़ा होता है। खासतौर पर शादियों और त्योहारी सीजन में सोने (Gold Price Update) की मांग में अचानक से तेजी देखी जा रही है। इसकी वजह से सोने की कीमतों में बढ़ौतरी देखी जा रही है।