Gold Rate Today : आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी पहुंची 1 लाख के पार, जान लें अपने शहर का ताजा भाव
Gold Silver price Today : सोने के दामों ने अब न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। एक ही दिन में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चांदी के दाम (silver price today) भी हर किसी को हैरान कर रहे हैं। ये 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। पिछले कुछ ही दिनों में सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। अगले कुछ ही दिनों में सोना-चांदी (sona chandi ka bhav) की कीमतें नई ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना सकती हैं। सोने की खरीददारी करने से पहले जानिये क्या हो गए हैं सोने के दाम।
HR Breaking News - (gold price hike)। सोना-चांदी के दाम होली के बाद से बेलगाम हो गए हैं। मार्च अंत तक ही इनका आंकड़ा चौंकाने वाला होगा। हर दिन बढ़ रही सोने की कीमत (Gold Rate Today) ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। चांदी के रेट भी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत अब 90 हजार से ऊपर ट्रेंड कर रही हैं,
वहीं प्रति किलो चांदी भी 1 लाख से पार जा चुकी है। आने वाले समय में सोने की कीमतों (sone ka bhav) में और बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस समय आप सोना चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां पर 22 व 24 कैरेट सोने सहित चांदी की कीमत भी जरूर जान लें।
सोना-चांदी का ताजा भाव-
आज वीरवार को सोने के दामों (sona chandi ki kimat) में फिर से तेजी रही है। 20 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 83,061 रुपये प्रति तोला और 24 कैरेट सोना 90,605 रुपये प्रति तोला रहा है। देश के कई शहरों में सोने की कीमतें (gold rate hike) कुछ इसी तरह से ट्रेड कर रही हैं। वहीं आज चांदी के दाम 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। कल की तुलना में प्रति किलो के हिसाब से चांदी में 100 रुपये की तेजी आई है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड
दिल्ली 83,061 90,605
चेन्नई 82,912 90,456
मुंबई 82,913 90,457
कोलकाता 82,914 90,458
नोट - सोने का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लगातार बढ़ती जा रही सोने की कीमत-
पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत (gold rate today 20 march) लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि मार्च के शुरू में थोड़ी गिरावट सोने के रेट में देखी जा रही थी लेकिन होली के बाद से सोने की कीमत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी है। इस साल में अब तक सोने के रेट (gold rate hike) में बड़ा बदलाव आया है। वैश्विक आर्थिक संकट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें सोने की कीमतों में बदलाव का कारण हैं।
ये ब्याज दरें कम होने पर लोग सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ जाती है। बड़े बैंक सोने की अधिक खरीददारी करते हैं तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है। इस साल के अंत तक 10 ग्राम सोने के रेट (sone ka taja bhav) 1 लाख से पार जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रति किलो चांदी तो 1 लाख से पार हो ही चुकी है।
ऐसे आता है कीमतों में बदलाव-
सोने के रेट में जीएसटी (GST on gold) और मेकिंग चार्ज के कारण बदलाव आता रहता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और दाम, सरकारी नीतियां व रुपये और डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव आने से भी गोल्ड की कीमत (gold price) पर असर पड़ता है। चांदी के भाव भी इन कारणों से अप-डाउन होते हैं। सोना शुरू से ही सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता रहा है। शादी और त्योहारों के समय इसकी खरीददारी अधिक होती है।
