home page

Gold Rate : 5 हजार से ज्यादा की गिरावट के बाद कहां रुकेगा सोना, अगस्त तक ये होंगे सोने के दाम

Gold Rate : सोने के दामों में 5 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है। इस गिरावट ने आम लोगों को राहत दी है तो निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच एक्सपर्ट ने भी बता दिया है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम कितने रहने वाले हैं। अगस्त तक सोने की कीमत कितनी पहुंच जाएगी। चलिए जानते हैं-

 | 
Gold Rate : 5 हजार से ज्यादा की गिरावट के बाद कहां रुकेगा सोना, अगस्त तक ये होंगे सोने के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के भाव काफी बढ़ चुके हैं। सोना साल की शुरुआत में 76 हजार से शुरू होकर लाख पार जा चुका है। परंतु एक बार फिर सोने ने एक लाख का आंकड़ा छुकर उल्टी चाल चलना शुरू कर दिया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम बहुत तेजी से गिरे हैं। 

 


क्यों गिर रही सोने की कीमत
 

सोने के दामों (Gold Rate) की बात करें तो काफी तेजी से गिरे हैं। सोने के दाम गिरने का कारण टैरिफ वॉर का बेअसर होने के साथ इजराइल इरान युद्ध विराम और दुनियाभर के बाजारों में हरियाली है। 

 

सोना इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि अब सोना ज्यादा मुनाफा देता नहीं दिख रहा है। डबल डिजिट में रिटर्न के चांस नहीं हैं, तो सोने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू करके बाजार में अपनी पूंजी को लेजाना शुरू कर दिया है। इससे सोने के दाम काफी गिर गए हैं।  


अब तक सोने ने रचा इतिहास


सोने ने इस साल रिटर्न देने के मामले में इतिहास रचा है। 75 साल में केवल 13वीं बार ही सोने में ऐसी तेजी दिखी है। सोने के दाम (Gold Rate) काफी तेजी से बढ़े हैं। सोना 1 लाख से ऊपर जा चुका है। इस साल सोने ने 35 प्रतिशत के करीब का रिटर्न दिया है। हालांकि बीच बीच में थोड़ी गिरावट भी आई है। 


दाम बढ़ने से आम ग्राहक बाजार से दूर


सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने से आम ग्राहक सोने से दूर हुए हैं। सोने की खरीद 16 साल बाद सबसे ज्यादा गिरी है। 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम आभूषण खरीद हुई है। वहीं, निवेश के लिए सोने की डिमांड बढ़ी है और 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोना 7 प्रतिशत ज्यादा खरीदा गया है। 

कुछ ही दिनों में आई 5 हजार से ज्यादा की गिरावट


16 जून को भी एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत (Gold Rate) 101078 रुपये प्रति दस ग्राम थी। यह सोने का ऑल टाईम हाई है। परंतु, यह दाम ज्यादा देर तक नहीं रहे। सोना अब गिरता चला आ रहा है। 27 जून को सोने के दाम 5399 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 95679 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ चुके हैं। सोने में ये काफी बड़ी गिरावट है।


क्या चल रहे हैं सोने के दाम 


एमसीएक्स पर सोना 95763 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। सोने के दाम कल के मुकाबले 1,324 रुपये यानी 1.36% कम चल रहे हैं। यह दाम  दोपहर 1:40 बजे के हैं।

सोने का लॉअर प्वाइंट 95679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, सोने का हाई प्वाइंट 96501 रुपये दर्ज किया गया है। सोने के दाम कल 97,087 रुपये पर बंद हुए थे, जोकि 96,261 पर आज गिरावट के साथ ही खुला है। 


 अगस्त तक कितने होंगे दाम


सोने के दामों को आगे बढ़ौतरी के लिए कोई कारण नहीं दिख रहे हैं। जिस वजह से सोने के दाम आगे और गिरेंगे। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

हाल ही में क्वांट म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट आई है कि सोने की कीमत दो महीने में 12 से 15 प्रतिशत गिरेगी। ऐेसे में रुपये के लिहाज से देखें तो अगस्त तक सोने के दाम 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं।