Gold Report : सोने को लेकर आई बड़ी रिपोर्ट, सबको चौंकाया, अगले 15 हैं काफी अहम
Gold Report : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट (Gold Price Today) ने सबको चौंका कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले 15 दिन काफी अहम रहेंगे। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Gold Price Latest Report) सोने की कीमतों में अब एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी आने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं, इसमें सबसे महत्वपूर्ण कारण अंतराष्ट्रीय बाजार (Gold Price Hike) में हो रहे उतार चढ़ाव को बताया जा रहा है। इसकी वजह से सोने की खरीदी करने वालों की परेशानी बढ़ रहे हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने और चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
रिपोर्ट में कही ये बात
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, साल की शुरुआत में सेंट्रल बैंकों की गोल्ड खरीद (Central Bank Gold Buying) की रफ्तार पिछले 12 महीनों के औसत 27 टन के मुकाबले धीमी रही है। जनवरी महीने में नेट खरीद कुल 5 टन तक दर्ज की गई है। साथ ही में अस्थिर गोल्ड कीमतों और छुट्टियों का मौसम हो सकता है। ऐसे में कुछ सेंट्रल बैंकों (Gold Price Update) ने भी सावधानी बरती है। हालांकि भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेत नहीं हैं, इस वजह से 2026 और उसके बाद भी गोल्ड संचय जारी रहने की संभावना जताई है।
गोल्ड रिजर्व बढ़कर हो गया 399 टन
जनवरी में रिपोर्ट की गई गतिविधि मुख्य रूप से कुछ देशों में केंद्रित रही है। Uzbekistan के सेंट्रल बैंक ने इस महीने 9 टन सोना खरीदा और अक्टूबर से जारी अपनी खरीदारी की श्रृंखला को आगे बढ़ा दिया है। इस खरीद (Gold Price New Report) के बाद उसके गोल्ड रिजर्व बढ़कर 399 टन पर जा पहुंचा है। 2020 की इसी अवधि में उसके कुल रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत तक की थी, जोकि जनवरी 2026 तक बढ़कर 86 प्रतिशत हो तक हो गई है।
जानिये किस बैंक ने कितना खरीदा सोना
Bank Negara Malaysia ने जनवरी में 3 टन सोना खरीदा, जो 2018 के बाद उसकी पहली बढ़ोतरी रही है। इस खरीद (Gold Buying) के बाद उसका गोल्ड रिजर्व 42 टन तक जा पहुंचा है। जोकि जनवरी के अंत तक उसके कुल रिजर्व का 5 प्रतिशत तक है।
गोल्ड रिजर्व की पूरी जानकारी
अन्य सेंट्रल बैंकों में Czech Republic और Indonesia ने 2-2 टन सोने की खरीदी की है। वहीं दूसरी ओर China और Serbia ने 1-1 टन की खरीद की है। China की लगातार 15 महीनों की गोल्ड खरीद से उसका गोल्ड रिजर्व कुल रिजर्व का लगभग 10 प्रतिशत तक हो गया है।
रूस ने की 9 टन सोने की बिक्री
Bank of Russia इस महीने सबसे बड़ा नेट विक्रेता बनकर सामने आया है। उसने 9 टन सोने की बिक्री की है। इसके बाद Bulgarian National Bank ने 2 टन सोना ECB को ट्रांसफर (Gold Rate latest Update) कर दिया है। जोकि 1 जनवरी 2026 को देश द्वारा यूरो अपनाने की प्रक्रिया का हिस्सा था और इससे वह यूरोपीय संघ का 21वां सदस्य बन गया है। वहीं Kazakhstan और Kyrgyz Republic ने भी अपने गोल्ड रिजर्व में एक-एक टन की कमी देखने को मिली है।
अगले 10 से 15 दिन होंगे अहम
निष्कर्ष में ये बताया गया है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से गोल्ड की मांग का दायरा बढ़ना एक प्रमुख कारण बनकर सामने आ सकता है। जनवरी में Malaysia और Korean सेंट्रल बैंकों ने लंबे अंतराल के बाद गोल्ड एक्सपोजर (Gold Price) बढ़ाने में फिर रुचि दिखाई दी है। अगले 10 से 15 दिन इस वर्ष के भू-राजनीतिक माहौल को आकार देने में महत्वपूर्ण बनकर सामने आ सकता है। क्योंकि US-Iran तनाव बढ़ रहा है और कूटनीतिक समाधान के संकेत नहीं दिख रहे हैं। 2022 से सेंट्रल बैंकों (Gold Price Update) द्वारा तेज गति से किए गए गोल्ड संचय को बदलते वैश्विक परिदृश्य में देशों की स्थिति निर्धारण से कनेक्ट कर दिया गया है।
