Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें आज के ताजा दाम
Gold Silver Price : सोने में चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। सोने की कीमतों में बिजली काफी दिनों से बढ़त देखने को मिल रही है ऐसे में वर्तमान में जो जियो पोलिटिकल सिचुएशन बनी हुई है उसका प्रभाव भी सोने में चांदी की कीमतों पर पड़ता दिख रहा है। चलिए जानते हैं कि आज देश भर में सोने व चांदी के क्या रेट चल रहे हैं।
HR Breaking News (gold and silver rates) कई दिनों से सोने में चांदी की कीमतों में उथल-पुथल जारी है। इस बीच ईरान और अमेरिका इजरायल युद्ध का साफ असर सोने व चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सोने चांदी के नए आंकड़े जारी किए गए हैं। उसके अनुसार राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।
आज दिल्ली में सोने की कीमतों (gold and silver) में 8100 की तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद सोने के रेट टैक्स मिलाकर 1 लाख 72800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 4.07% बढ़ चुका है। ऐसे में इन कीमतों में 6596 की तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने के रेट 168700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। बीते दिन की कीमतों की बात करें तो यह 162014 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे थे।
इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में 1.26% की बढ़ोतरी हुई है। कॉमेक्स पर आज इनमें करीब 1% की बढ़त हुई है और यह 5300 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सराफा बाजार के आज 24 कैरेट सोने के रेट 170660 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी की आंकड़े के अनुसार बीते दिन बाजार बंद होने तक सोने के रेट 167471 का प्रति 10 ग्राम हो गए थे। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने व चांदी की क्या कीमतें बनी हुई हैं।
जानें सोने के ताजा भाव
आज 3 मार्च को देश में 24 कैरेट सोने के रेट 167471 रुपए प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने के रेट 166800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 153403 हजार प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ 18 कैरेट सोने के रेट 125603 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने के रेट 97971 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
जाने महानगरों में क्या है सोने के रेट
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमत देखने को मिल रही है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 170660 रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 156450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 128030 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 170510 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 156300 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की रेट 127880 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 170840 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 150600 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 134000 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 170640 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 156450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की रेट 128000 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 170560 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के रेट 156350 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 127930 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
इसके अलावा अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने के रेट 170660 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का रेट 156450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
वहीं, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की रेट 170560 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 156350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 127930 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। पुणे में आज 24 कैरेट सोने के रेट 170510 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 156300 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 127880 रुपए प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहे हैं।
जाने बीते दिन कितनी रही थी कीमत
अगर हम बीते दिन यानी 2 मार्च को सोने की कीमतों की बात करें तो ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोने के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इस दौरान सोने के रेट 1 लाख 73000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के पास पहुंच चुके थे। वहीं बुलियन मार्केट के अनुसार 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 8100 की तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
