hrbreakingnews.com

Gold Silver Price : लंबे समय बाद सोने और चांदी के दामों में एकाएक उछाल, जानिए MCX और सर्राफा बाजार में कीमत

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में कई दिन की गिरावट के बाद अब अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सराफा बाजार और एमसीएक्स या फिर कॉमेक्स हर जगह सोने और चांदी का ग्राफ हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। कई दिन से लगातार हो रही गिरावट के बाद अचानक से सोने और चांदी की कीमत में यह उछाल आया है। 
 
Gold Silver Price : लंबे समय बाद सोने और चांदी के दामों में एकाएक उछाल, जानिए MCX और सर्राफा बाजार में कीमत

HR Breaking News (Gold Silve Rate Hike) 16 सितंबर को एक बार फिर से सोने और चांदी का ग्राफ ऊपर की तरफ चढ़ने लगा है। लगातार ढलान पर बने हुए ग्राफ के चलते लोग अभी और गिरावट की उम्मीद जाता रहे थे, लेकिन आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर कल रात से ही सोने चांदी के दाम बढ़ने लगे थे, जिससे पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि नेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दिखाई देगी। 

 

 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 


एमसीएक्स पर सोने की (MCX Gold Price) कीमतों में 1123 रुपए की बढ़ोतरी दिखाई दी है। एमसीएक्स पर फिलहाल सोना 1,51,932 पर ट्रेड कर रहा है जो कल के मुकाबले 0.74% अधिक है। आज एमसीएक्स पर सोने का न्यूनतम प्राइस 151450 और अधिकतम प्राइस 152100 रहा है। जबकि आज सोना सुबह 152100 पर ओपन हुआ था, वहीं कल सोना 150809 पर बंद हुआ था। 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (MCX Silver Price)
एमसीएक्स पर चांदी में 3132 रुपए की बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। फिलहाल एमसीएक्स (MCX Silver Rates) पर चांदी 235250 पर ट्रेड कर रही है जो कल के मुकाबले 1.35% अधिक है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 234540 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है, वहीं अधिकतम भाव 236100 प्रति किलोग्राम रहा है। चांदी आज सुबह 235785 पर ओपन हुई थी, जबकि कल चांदी 232118 पर बंद हुई थी। यानी कि चांदी सुबह बढ़ोतरी के साथ ही ओपन हुई है। 

 


इंटरनेशनल बाजार में चांदी की कीमत (Chandi ki kimat)
इंटरनेशनल बाजार में भी चांदी (Comex Silver Price)  की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। यहां फिलहाल चांदी के रेट 6.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं जो कल के मुकाबले 1.169 यानी कि 1.82% अधिक है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 64.185 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई थी, आज का अधिकतम भाव 65.415 रहा है तो न्यूनतम भाव 63.94 दर्ज किया गया है। चांदी कल 63.856 पर बंद हुई थी।

कॉमेक्स पर सोने में भी बढ़ोतरी (Sone ki kimat)
इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमतों (Comex gold Price) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां सोने 4374.40 पर ट्रेड कर रहा है जो कि कल से 41.60 डॉलर यानी के करीब 1% अधिक है। आज का सोने का ओपनिंग प्राइस 433.50 डॉलर प्रति औंस रहा है तो अधिकतम भाव 4381.90 प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का न्यूनतम भाव 4315.20 रहा है, जबकि चांदी कल 4332.80 पर बंद हुई थी। 


सराफा बाजार में सोने की कीमत 
सराफा बाजार (Gold Market Price) में 24 कैरेट सोना कल 153580 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था जो आज बढ़कर 153930 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 140850 रुपए से बढ़कर 141100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट की कीमत 115240 से बढ़कर 115450 रुपए पर पहुंच गई है।