hrbreakingnews.com

Gold Silver Rate 17 November 2026 : सर्राफा बाजार में सोना चांदी गिरे, कमॉडिटी मार्केट में आई तेजी

Gold Silver Rate 17 November 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। चांदी में भी इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए जानते हैं कहां सोने की कीमत क्या चल रही है।
 
Gold Silver Rate 17 November 2026 : सर्राफा बाजार में सोना चांदी गिरे, कमॉडिटी मार्केट में आई तेजी

HR Breaking News (Gold Silver Rate 17 November 2026) सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ज्यादातर कीमत गिरावट की ओर चल रही है। एमसीएक्स पर जहां सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है तो सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। 


एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में बढ़ोतरी (MCX Silver Price)


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में 1737 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 169600 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 167936 रहा है, जबकि अधिकतम भाव 171025 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। आज चांदी 170651 पर खुली थी जो कल 167863 पर बंद हुई थी। आज चांदी की कीमत में कल के मुकाबले अब तक कोई गिरावट नहीं दर्ज की गई है। 

एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price)


एमसीएक्स पर सोने की कीमत में ₹220 की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह 134759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 134520 रुपये तो अधिकतम भाव 135341 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आज का ओपनिंग प्राइस 135,050 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि कल सोना 134,539 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। 

कॉमेक्स पर भी सोने चांदी में तेजी (Comex Silver Price)


कॉमेक्स पर भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कॉमिक्स पर सोने का भाव 26.30 डॉलर बढ़कर 3879.30 पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो 0.641 बढ़कर 47.50 डॉलर प्रति औंस पर चांदी पहुंच गई है। चांदी कल 46.859 पर बंद हुई थी। आज चांदी 46.93 प्रति औंस पर खुली है। चांदी का दिन का अधिकतम भाव 47.92 डॉलर रहा, जबकि न्यूनतम भाव 46.755 डॉलर दर्ज किया गया है।  

सराफा बाजार में गिरावट (Gold Price Update)


सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना कल के मुकाबले 396 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 139388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि चांदी 126 रुपए गिरकर 175594 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। तनिष्क पर भी सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। तनिष्क पर 24 कैरेट सोना 136580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है जो कि कल 137350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं 22 कैरेट सोना ₹700 गिरकर 125900 से 125200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।