home page

Gold-Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों पर ब्रेक, अब इतने में मिल रहा 22 कैरेट गोल्ड

Gold-Silver Price :  शादी-ब्याह का सीजन इन  दिनों चरम पर है और शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही सर्राफा बाजार में खूब रौनक देखी जा रही थी। अब इन दिनों सोने और चांदी बाजार खूब एक्टिव है। सोने-चांदी की इस बढ़ती डिमांड का असर इनकी कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों की तेजी के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Sone Chandi ka bhav) की कीमतों में स्थिरता नजर आई है।
 | 
Gold-Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों पर ब्रेक, अब इतने में मिल रहा 22 कैरेट गोल्ड

HR Breaking News - (Gold Price)। दुनियाभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। पिछले कुछ समय के तगड़े उछाल के बाद सोने (sona chandi ki kimat) की कीमतें एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसे में बढ़ती कीमतों के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा था, लेकिन इसी बीच फरवरी के दूसरे सोमवार को सोना खरीददारों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज 10 फरवरी को सोने-चांदी (Sone Chandi ka Taja bhav) की कीमतों में ठहराव आया है, जिससे अभी आपके पास इन धातुओं में निवेश करने का सुनहरा मौका है।

 

 

इतने रुपए किलो पर ठहरी चांदी-


सोने के साथ-साथ चांदी (Sone Chandi ke Taja Rate) की मांग भी बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कीमतों में तगड़ा इजाफा हो रहा है। हालांकि कई दिनों से इनकी कीमतों में चांदी सातवें आसमान पर दौड़ रही थी, लेकिन आज 10 फरवरी को चांदी के भाव (Gold-Silver Price, 10 february) में स्थिरता देखी जा रही है। आज 10 फरवरी को प्रति किलो चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज इनकी कीमतें ज्यों-की-त्यों बनी हुई हैं। आज सर्राफा बाजार में प्रति किलो चांदी (Chandi Ki Kimat) 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है।

85,000 पार हुए सोने के भाव-


किसी त्योहारी मौके या फिर शादी ब्याह के सीजन में सोने  (Aaj ka sona chandi ka bhav) की मांग खूब देखी जाती है। अब इन दिनों सोने के रेट स्थिर होने के बावजूद सर्राफा बाजार में सोना खरीददारों की संख्या में कमी नहीं आई है। पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें में खूब चमक देखी जा रही थी, जिसके बाद आज सोने की कीमतों पर ब्रेक लगा है। आज 10 फरवरी को जयपुर के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 79595 रुपए प्रति 10 ग्राम तय की गई है। वहीं, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (24 carat gold price) प्रति 10 ग्राम 86815 रुपए के भाव से खरीदा जा रहा है।

गोल्ड हॉलमार्किंग से कैसे करें धोखाधड़ी से बचाव-


जेवराती  (artificial jewelery) गहनों की डिमांड मार्केट में खूब देखी जाती है और जेवर बनाने के लिए तो ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही यूज होता है। 22 कैरेट का गोल्ड 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। किंतु कई ज्वेलर्स इस 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold price) को 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ग्राहकों को बेच देते हैं। कहीं आप भी इस फ्रॉड का शिकार न हो जाएं, इसके लिए जेवर खरीदते समय हॉलमार्क  (Hallmark on gold) के बारे में जरूर जान लें।

हॉलमार्क अंक का महत्व-


सोने के सभी कैरेट के हॉलमार्क (Hallmark kya hai) अंक अलग-अलग होते हैं। अगर खरीदे गए हॉलमार्क का अंक 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध होता है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 प्रतिशत खरा है। 916 हॉलमार्क (Hallmark ki Importance) होने पर सोना 91.6 प्रतिशत खरा है। इसके साथ ही 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 प्रतिशत खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो आपके द्वारा खरीदा जाने वाला सोना 99.9 प्रतिशत तक प्योर है, ये 24 कैरेट होता है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड के ताजा रेट -


शहर का नाम       22 कैरेट     24 कैरेट     18 कैरेट 
चेन्नई में सोने का भाव    79445    86665    65595
मुंबई में सोने का भाव    79450    86670    65010
दिल्ली में सोने का भाव    79585    86815    65130
कोलकाता में सोने का भाव    79450    86670    65010
अहमदाबाद में सोने का भाव    79495    86700    65050
जयपुर में सोने का भाव    79595    86815    65130
पटना में सोने का भाव    79495    86715    65045
लखनऊ में सोने का भाव    79595    86815    65125
गाजियाबाद में सोने का भाव    79595    86820    65130
नोएडा में सोने का भाव    79595    86815    65125
अयोध्या में सोने का भाव    79600    86820    65130
गुरुग्राम में सोने का भाव    79600    86820    65130
चंडीगढ़ में सोने का भाव    79600    86820    65130
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं

News Hub