home page

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, एफडी को भी भूल जाओगे, 2 लाख जमा करने पर 90,000 ब्याज

Post Office Scheme : बढ़ती महंगाई के इस दौर में लोग भविष्य की फिक्र करते हुए अपने पैसे को कहीं ना कहीं निवेश करने की प्लानिंग करते रहते हैं। पोस्ट ऑफिस की तरफ से भी ग्राहकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नई-नई स्कीमें शुरू की जा रही है। पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम में 2,00,000 रूपये जमा करवाने पर 90,000 रूपये ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम को देख लोग एफडी को भी भूलने लगे हैं।
 | 
Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, एफडी को भी भूल जाओगे, 2 लाख जमा करने पर 90,000 ब्याज

HR Breaking News : (Weather News) लोग अपने पैसे को उसी जगह निवेश करना सबसे सही मानते हैं जहां उन्हें अपने पैसे की सेफ्टी के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिल सके। केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से भी लोगों को अच्छी सहूलियत प्रदान करने के लिए छोटी-छोटी कई बचत योजनाएं चलाई गई है। सरकार की तरफ से चलाई गई इन योजनाओं से लोगों को काफी शानदार ब्याज भी मिल रहा है और कई योजनाओं में तो टैक्स छूट (tax exemption) भी मिल रही है। भविष्य की प्लानिंग के लिए ये योजनाएं काफी ज्यादा सही साबित हो रही है। पोस्ट ऑफिस की तरफ से भी कई ऐसी योजनाएं चलाई गई है जिनके माध्यम से लोग अच्छा रिटर्न पा रहे हैं।
 

 

2 लाख जमा करवाने पर रिटर्न


पोस्ट ऑफिस (post office news) की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी योजनाओं पर काफी शानदार ब्याज भी दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की एक योजना है जिसका नाम है सावधि जमा योजना। यह योजना बैंक एफडी योजना के समान ही है।


पोस्ट ऑफिस की इस योजना के तहत एक अवधि के बाद ब्याज दर के साथ पूरी राशि वापस लौटाने की गारंटी दी जाती है। इस योजना में आप मात्र 2 लख रूपये जमा करके 89,990 रूपये की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लाभ जानकर लोग एफड़ी से ज्यादा इस स्कीम में निवेश करने की तरफ भाग रहे है। 


पोस्ट ऑफिस की यह योजना (post office scheme) लोगों को आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है, इसमें अधिकतम 7.5% ब्याज मिलता है। इसमें आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोल सकते हैं, जिसे टाइम डिपॉजिट (TD) कहा जाता है। यह खाता बैंक के FD की तरह ही होता है, जिसमें मैच्योरिटी पर पूरी राशि तय ब्याज के साथ वापस मिलती है।

 

 

 

भारत सरकार द्वारा दिया जाता है लाभ


पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं (post office savings schemes) का फायदा सीधे भारत सरकार द्वारा दिया जाता है, जिससे आपका निवेश पूरी तरह सेफ रहता है। फिलहाल, डाकघर 1 साल के लिए 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% तक की ब्याज दर प्रदान करता है।


यदि आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको लगभग 89,990 रुपये का ब्याज मिल सकता है। इसका मतलब है कि 5 साल का समय पूरी होने पर कुल राशि 2,89,990 रुपये हो जाएगी।


हालांकि, इस योजना में सभी उम्र के लोगों को समान ब्याज दर मिलती है। वहीं, कुछ बैंकों में सीनियर सिटीजनों (post office schemes for senior citizen) को आम लोगों की तुलना में 0.50% तक अधिक ब्याज दिया जाता है और कई बैंक 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इससे भी अधिक दरें ऑफर करते हैं।