home page

Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी, भविष्य में कहां तक जाएगा रेट

Sone ka Bhav : सोने की कीमतों में तेजी का दौर लगातार बना हुआ है। नया साल शुरू होने के बाद सोने व चांदी की कीमतों में एक दो बार हल्की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज 6 जनवरी को एक बार फिर से साने-चांदी के भाव (Gold Rate) में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी, भविष्य में कहां तक जाएगा रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। सोना भारत में एक पारंपरिक धातु है। त्योहारी सीजन हो या फिर शादियों का सीजन लाग इसकी जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बार ज्वेलर्स की दुकानों पर कम भीड़ नजर आ रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि सोने व चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आई है। साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे तेजी के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। सोना 1 साल 75 प्रतिशत महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के दाम 165 प्रतिशत बढ़े हैं। दोनों कीमती धातुओं में आए जबरदस्त उछाल  ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं। 

आखिर कहां तक जाएगा सोने-चांदी का भाव? 


साल 2025 में सोने व चांदी ने निवेशकों को खूब रिटर्न दिया है तो वहीं खरीदारों में चिंता बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच सोने व चांदी (Gold Price Hike) में रिकॉर्ड तेजी आने से आम जनता परेशान है। हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि आने वाले दिनों में रेट कहां तक जाएंगे।

इसको लेकर कई एक्सपर्ट और कंपनी दावा भी कर चुकी है कि सोना और चांदी (Gold-Silver rate) कितना महंगा होगा। लेकिन स्टीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। वैसे देखा जाए तो साल दर साल सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है और बीते साल दोनों कीमती धातुओं ने तगड़ा रिटर्न दिया है। इस हिसाब से साल 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। 

आज सोने व चांदी का ताजा भाव - 


आज यानी 6 जनवरी 2026 को सोने और चांदी के दाम में तूफानी तेजी आई है। MCX पर सुबह फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने में 354 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है ज‍िसके बाद सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,38,474 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गया है। वहीं मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी की कीमत 4219 रुपये महंगी होकर 2,50,374 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है। 

5 जनवरी को भी सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेज-


दोनों कीमती धातुओं के दाम में 5 जनवरी को भी तेजी दर्ज की गई थी। हालांक‍ि मंगलवार को भी तेजी के बावजूद सोने और चांदी के भाव (Sone ka Bhav) अपने र‍िकॉर्ड स्‍तर से नीचे हैं। सोने ने ऑल टाइम 1.40 लाख प्रत‍ि 10 ग्राम का उच्‍चतम र‍िकॉर्ड बनाया है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver rate) ने द‍िसंबर 2025 में 2.54 लाख रुपये का स्‍तर पर पहुंचने का र‍िकॉर्ड बनाया है। 

क्यों महंगा हो रहा सोना? 


सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Hike 2026) में बीते काफी दिनों से आ रही तेजी कई कारकों पर निर्भर करती है। डॉलर की कमजोरी, ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल मसले और वेनेजुएला पर अमेर‍िकी कार्रवाई का असर इंवेस्‍टर्स पर द‍िख रहा है। न‍िवेशक वैश्‍व‍िक अन‍िश्‍च‍ितता के बीच सेफ हेवन में न‍िवेश करने को प्राथम‍िकता दे रहे हैं। निवेशक अब जमकर सोने व चांदी में पैसा लगा रहे हैं जिसकी वजह से सोने व चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। 

Delhi लेटेस्ट गोल्ड रेट - 


आज 6 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Sone ka bhav) में सोना महंगा हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,550 प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्‍यादा है. वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 126004 प्रति 10 ग्राम है।

पटना सोना रेट - 

पटना में भी 24 कैरट सोने की कीमत (Patna 24 Carat Gold Price) लगभग 1,38,064 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत लगभग 12,671 रुपये प्रत‍ि ग्राम है.

मुंबई में सोने का भाव 


मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (Mumabi Gold Rate) 138790 प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 440 ज्‍यादा है. वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 127224 रुपये प्रति 10 ग्राम है.