home page

Gold silver rate : पिछली होली पर इतने थे सोने चांदी के भाव, अब हुई इतनी बढ़ोतरी

Latest Gold Silver Price : पिछले 1 साल से सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों ने लगातार अपने नए रिकॉर्ड बनाए है। कल होली का त्यौहार है और लोगो के मन में होली पर सोने और चांदी के भाव से जुड़े सवाल चल रहे है। आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि पिछली होली पर सोने की कीमतें क्या थी और अब कितना हुआ है बदलाव।
 | 
Gold silver rate : पिछली होली पर इतने थे सोने चांदी के भाव, अब हुई इतनी बढ़ोतरी

HR Breaking News : (Gold Silver Price) वर्ष 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमत लगातार सातवें आसमान को टच करती हुई जा रही है। इस साल भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने अपने नए हाई लेवल रिकॉर्ड को बना लिया था लेकिन उसी दिन शाम के समय कीमतों में अचानक गिरावट आई और पूरे फरवरी महीने में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार भी अपने हाई लेवल के रिकॉर्ड को टच नहीं किया है।


मार्च महीनें की शुरूआत में ही उछलें सोने और चांदी के भाव


सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट (Gold Rate Hike Down) ने निवेशकों को काफी ज्यादा डरा दिया है, लेकिन मार्च महीने की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतें लगातार छलांग लगा रही हैं। पिछले दो दिन से सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है।


कल भारत देश में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाएगा। जैसा कि आप लोग जानते हैं त्योहारों के सीजन में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाने की वजह से इनकी कीमतों में भी इजाफा हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि पिछली होली पर सोने के भाव  (Gold Rate Hike) कितने थे और अब तक कितना बदलाव हुआ है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज के ताजा भाव और देखते हैं कि पिछली होली के मुताबिक अब कितना बदलाव आया है-


आज सोने और चांदी के ताजा भाव


आज MCX पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) की बात करे तो फिलहाल, सोने के ताजा भाव 1,66,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे है, वहीं चांदी आज 2,70,883 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार (silver prices on MCX) कर रही है। 


पिछली होली के दिन सोने और चांदी के भाव


14 मार्च 2025, होली वाले दिन सोने और चांदी की कीमतों (gold and silver prices) का जिक्र करे तो रिपोर्ट्स के अनुसार पिछली होली पर 24 कैरेट सोना 87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया था, वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी लगभग 1,05,000 रुपये  प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। 


आंकड़े देखे तो पिछली होली के मुताबिक, अब सोने की कीमतें 79,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Or Silver Rate On Holi) बढ़ी है और चांदी की कीमतों में पिछली होली और आज के आंकड़े देखे तो उसमें 1,65,883 रुपये  प्रति किलोग्राम बढ़ी है।


सोने और चांदी की कीमतों का हाई लेवल (High level of gold and silver prices) चेक करें तो वह और भी ज्यादा है। 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया था इसके बाद कीमतों में गिरावट आई। सोने का हाई लेवल रेट 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है तथा चांदी का हाई लेवल प्राइस 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम है।