home page

Gold-Silver Rate : दिवाली से पहले टॉप लेवल पर पहुंचा सोने चांदी का रेट, जानिये लेटेस्ट प्राइस

Gold-Silver Rate : सोना व चांदी के रेट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दिवाली से पहले ही सोने व चांदी का भाव लाइफ टाइम हाई पर जा पहुंचा है। पिछले साल के आकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने व चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने का भाव अब थमने का नाम हीं ले रहा है। चलिए जानते हैं सोने -चांदी का ताजा भाव -

 | 
Gold-Silver Rate : दिवाली से पहले टॉप लेवल पर पहुंचा सोने चांदी का रेट, जानिये लेटेस्ट प्राइस

HR Breaking News - (Gold rate)। सोने और चांदी के रेट में रिकॉर्ड तेजी आई है। और यह सिलसिला अभी रूका नहीं है। आए दिन सोने व चांदी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे अब सोन के दाम लाइफ टाइम हाई से भी ऊपर जा पहुंचा है। आज सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सोने (GOld Rate Hike) में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

वहीं, चांदी का भाव (Silver Price) भी आसमान छू रहा है। शुक्रवार 10 अक्टूबर के मुकाबले आज चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, चांदी भी आए दिन महंगी हो रही है। आज चांदी का भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो गया है।

सोने में रिकॉर्ड तेजी -

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver rate update) के मुताबिक, शुक्रवार 10 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,11,317 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज 1,13,372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

8625 रुपये महंगी हुई चांदी -

सोने के साथ चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत (Silver rate today) में 8,600 से अधिक का उछाल आया है। जहां शुक्रवार को चांदी सुबह के मुकाबले शाम को 2357 रुपये बढ़ा था, वहीं आज सुबह के समय चांदी के रेट में 8625 रुपये पहुंच गया है. चांदी की कीमत थमती नजर नहीं आ रही है।

सोने चांदी का ताजा भाव -

शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट सोमवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 121525 123769 ₹2,244 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 121038 123273 ₹2,235 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट)

111317

Advertisement

113372 ₹2,055 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 91144 92827 ₹1,683 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 71092 72405 ₹1,313 महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  164500 173125 ₹8,625 महंगी