Gold Silver Rate : सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, एक्सपर्ट ने बताई गिरावट की वजह
HR Breaking News (Gold Rate) बीते कई दिनों की तेजी के बाद सोने के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, लेकिन अब रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद अब सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने-चांदी के रेट (Gold Silver Rate) क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
बता दें कि MCX पर 2 अप्रैल 2026 वायदे सोने (Gold and silver prices on MCX) में आज गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव आज 1107 रुपये गिरकर 160,527 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मई वायदा वाली चांदी के रेट (silver rates) में अभी 5,248 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी के दाम 263,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।
कितने गिरे सोने -चांदी के भाव
सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में 1100 से 2000 रुपये के बीच की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में 7000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। जो लोग सोना -चांदी खरीदने का सोच रहे थे, उनके लिए कीमतों में यह गिरावट एक एंट्री पॉइंट हो सकती है। हालांकि अभी भी बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
किन कारणों से गिरे सोने के दाम
जानकारो का कहना है कि इस गिरावट (Gold Rate Falls) के पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इन्वेस्टर्स ने ऊंचे भाव पर बिकवाली कर मुनाफा कमाया है। जिससे दाम में नरमी आ गई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में संशोधन का असर भी सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बाजार इस स्थिति को फैक्टर-इन यानी अडजस्ट कर रहा है, जिसके चलते सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में गिरावट आई है।
