home page

Gold-Silver Rate : सोना गिरा धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिये 22 और 24 कैरेट का रेट

Gold Silver Price Today - इस बार पिछले काफी समय से सोने चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल है। कुछ ही दिनों बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शादियों कां सीजन भी शुरू होगा। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए शानदार मौका है। आज सोने व चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आइए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव - 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। खरमास खत्म हो गया है। इस बीच अगर आप सोना और चांदी (gold silver rate) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी (sone chandi ka bhav) के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Ranchi gold silver today) 67,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,980 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 96,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी।


चांदी हुई सस्ती - 


सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के भाव (silver rate) में गिरावट देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में 300 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 96,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 96,500 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोना गिरा धड़ाम - 

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव (gold price today) में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 67,700 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 67,600 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट देखी गयी है। वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,090 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 70,980 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गई है।

सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें - 

सोने के गहने (sone ka taja bhav) खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।