Gold Silver Rate : नवरात्रि के दिनों में सोना 3450 रुपये और चांदी 11340 रुपये सस्ती, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
Gold Silver Rate :नवरात्रि शुरू होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट डाउन आते जा रहे हैं। नवरात्रि की शुरुआत के बाद 7 दिन में सोना 3,450 और चांदी 11,340 रुपए सस्ती हो गई है। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो नीचे खबर में अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - देश भर में सोने-चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल आए दिन दोनों कीमती धातुओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कभी सोने चांदी के दाम अचानक सातवें आसमान पर जा पहुंचते हैं तो अगले ही पल इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिलती है। पिछले 7 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना (gold price) लगभग 3,450 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं चांदी में 11,340 की बड़ी गिरावट आई है।
7 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना - (sone chandi ka bhav)
नवरात्रि की शुरुआत में 11 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,51,710 प्रति 10 ग्राम थी और आज 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,48,270 है यानी इसमें 3450 की गिरावट आई है। वही 11 अक्टूबर को 1 किलो चांदी की कीमत 2,26,140 रुपये थी और आज 17 अक्टूबर को 1 किलो चांदी का भाव 2,11,800 रुपये है। इसमें 11,340 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी की कीमत -
आज देश की राजधानी दिल्ली (delhi gold price) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने कीमत 1,35,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,11, 813 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 1 किलो शुद्ध चांदी का भाव 2,11,050 रुपए है।
मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोना (Mumbai gold rate) 1,35,140 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,430 रुपए है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 किलो शुद्ध चांदी का लेटेस्ट प्राइस 2,11,420 रुपये है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (aaj sone ka bhav) 1,47,430 रुपये है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,35,140 रुपये है 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,323 रुपए है और 1 किलो चांदी का भाव 2,12,000 रुपये है बता दें कि चेन्नई में चांदी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा महंगी बिक रही है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 135190 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,47,480 रुपये प्रति दस ग्राम है।
हैदराबाद 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ki kimat) 135140 रुपये प्रति दस ग्राम है। 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 147430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर 22 कैरेट सोने का रेट 135290 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकी 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 147580 रुपये प्रति दस ग्राम है।
भोपाल 22 कैरेट सोने की लाइव कीमत (gold price 2026) 135190 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 147480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135290 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का रेट 147580 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चंडीगढ़ 22 कैरेट सोने की कीमत (gold silver rate today) 135290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने का भाव 147580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने के आयात शुल्क में गिरावट -
भारत में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण आयात में यह गिरावट आई।
चांदी का आयात भी सितंबर में लगातार दूसरे महीने घटा है। यह 49.11 प्रतिशत गिरकर 66.50 करोड़ डॉलर का रह गया। सरकार ने 13 मई 2026 से सोने और चांदी जैसी कीमती (gold silver today) धातुओं पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल-सितंबर 2026 की अवधि के दौरान सोने का आयात 27.32 प्रतिशत घटकर 19.27 अरब डॉलर रह गया। वहीं, चांदी का आयात 25.17 प्रतिशत गिरकर 2.4 अरब डॉलर का रह गया।
