home page

Gold-Silver Rate : सोने में आई 2 हजार रुपये की गिरावट, चांदी भी हुई धड़ाम, जानिये ताजा भाव

Sona Chandi Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक साल से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज सोने-चांदी में गिरावट आई है। सोना (Gold Rate Down) अचानक 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है इसके साथ ही चांदी भी सस्ती हो गई है। अगर आप गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानत हैं -

 | 
Gold-Silver Rate : सोने में आई 2 हजार रुपये की गिरावट, चांदी भी हुई धड़ाम, जानिये ताजा भाव 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों बंपर उछाल देखने को मिला है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने और चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। अब नए साल की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई है। लेकिन आज 3 जनवरी को सोने और चांदी में गिरावट आई है। नए साल के पहले हफ्ते में सोने और चांदी सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate Update) के डेटा बताते हैं कि इस हफ्ते सोने में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों (Silver Rate) में भी गिरावट आई है। 


2000 रुपये सस्ता हुआ सोना - 

बीते 5 दिनों में सोने के भाव (Sone ka bhav) में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं चांदी (Silver Rate) हफ्ते भर में 890 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 29 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। इसके बाद 3 दिन लगातार सोने में  गिरावट देखने को मिली। 31 दिसंबर तक सोने का दाम 1,33,195 रुपये पर आ गए।


नए साल पर सोने और चांदी ने की वापसी - 


नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को सोने (Gold Rate Hike) में हल्की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद यह 2 जनवरी को 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। कुल मिलाकर हफ्ते भर में सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, 29 दिसंबर को चांदी की कीमत 2,35,440 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन 1 जनवरी तक गिरकर 2,29,250 रुपये पर आ गई। इसके बाद 2 जनवरी को चांदी में तेजी (Silver Price) आई और यह 2,34,550 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची। पूरे हफ्ते में चांदी 890 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है 

IBJA जारी करता है सोने चांदी का भाव -  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस (IBJA Gold Silver Rate Update) की जानकारी देता है। IBJA की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं। लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी (Gold GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है।

पिछले एक हफ्ते में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) - 

29 Dec. 2025 –   1,36,781 
30 Dec. 2025 –   1,34,599 
31 Dec. 2025 –   1,33,195 
01 Jan. 2026 –   1,33,461 
02 Jan. 2026 –   1,34,782


बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट (रुपये प्रति किलोग्राम) -
29 Dec. 2025 –   2,35,440 
30 Dec. 2025 –   2,31,329 
31 Dec. 2025 –   2,30,420 
01 Jan. 2026 –   2,29,250 
02 Jan. 2026 –   2,34,550

घर बैठे जान सकते हैं सोने-चांदी का भाव - 


आईबीजेए (IBJA Gold Silver Rate Update)  सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। इसके अलावा, IBJA की वेबसाइट पर सोने व चांदी के ताजा रेट अपडेट किये जाते हैं। अगर आप घर बैठे सोने व चांदी का लेटेस्ट प्राइस (Gold Silver Rate) जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी और आपके फोन पर SMS आ जाएगा। SMS के जरिए सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है।