Gold Silver Rate : धड़ाम गिरे सोने के भाव, चांदी की कीमतों पर ब्रेक, जानिए आज का ताजा भाव

HR Breaking News - (Gold Price) सोने-चांदी की कीमतें हर दिन अपडेट होती हैं। फरवरी माह के पहले हफ्ते में सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमत में कमी आई है। इस समय में सोने में निवेश करने का सोना खरीददारों के पास सुनहरा मौका है। पिछले कई दिनों से सोने की बढ़ती कीमतों (Gold-Silver Price Today 3 february 2025) से ग्राहक और दुकानदार दोनों ही परेशान थे, लेकिन अब एक बार फिर कीमतों की गिरावट से ग्राहकों और दुकानदारों को सोने की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।
80,000 के पार पहुंच गया सोना-
इस नए साल की शुरूआत के साथ ही सोना (Sone Chandi ke bhav) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा था, लेकिन आज इनकी कीमतों (Sone Chandi ke Taja bhav) में कमी आई है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 84190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, जेवराती सोने की बात करें तो आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के रेट (22 carat gold Rate) 77190 रुपये हो गए हैं। वहीं, 18 कैरेट सोने की बात करें तो आज 18 कैरेट गोल्ड सस्ता होकर 63160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी के बढ़ रहे तेवर-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी ब्रेक लगा हुआ है। पिछले कई दिनों से इनकी कीमतों (Aaj ka sona chandi ka bhav) में अस्थिरता बनी हुई थी, लेकिन अब दो दिन से चांदी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन आज भी इनकी कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं। कीमतों की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत (Chandi ke latest Rate) 94,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में सोना तो 90,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करने वाला है।
इन प्रमुख शहरों में गोल्ड के रेट -
शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई में सोने का भाव 77045 84045 63645
मुंबई में सोने का भाव 77045 84050 63040
दिल्ली में सोने का भाव 77190 84190 63160
कोलकाता में सोने का भाव 77050 84050 63035
अहमदाबाद में सोने का भाव 77095 84095 63080
जयपुर में सोने का भाव 77195 84195 63170
पटना में सोने का भाव 77200 84095 63080
लखनऊ में सोने का भाव 77195 84195 63170
गाजियाबाद में सोने का भाव 77200 84200 63165
नोएडा में सोने का भाव 77200 84195 63170
अयोध्या में सोने का भाव 77195 84200 63165
गुरुग्राम में सोने का भाव 77200 84195 63170
चंडीगढ़ में सोने का भाव 77195 84200 63165
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं