home page

Gold Silver rate : सोने चांदी की कीमतों में कल भी हो सकती है गिरावट, जानें क्या है वजह

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। सोना और चांदी एक सप्ताह में ही बड़े स्तर पर गिर चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय बाजार हो या अंतरराष्ट्रीय बाजार, दोनों जगह गिरावट का सिलसिला बराबर चला है। सोने चांदी में इस गिरावट ने सभी को हैरान भी किया है। विदेशी निवेशक सोने से पैसा निकाल डॉलर कैश कर रहे हैं, क्योंकि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।
 | 
Gold Silver rate : सोने चांदी की कीमतों में कल भी हो सकती है गिरावट, जानें क्या है वजह

HR Breaking News (Gold Silver Latest Rate) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में भी गिरावट से शुरूआत हो सकती है। इस गिरावट के पीछे के कईं कारण हो सकते हैं। सोने और चांदी की कीमतें पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हलचल पर डिपेंड करती हैं। चलिए जानते हैं सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है।

 

 

भारत के बाजार बंद होने के बाद भी गिरा सोना

सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला केवल भातरीय बाजार बंद होने तक ही नहीं रहा है। बाजार बंद होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा है। सोने और चांदी के दाम बहुत तेजी से गिरे हैं। बता दें कि कॉमेक्स मार्केट केवल रविवार को बंद होता है, जबकि एमसीएक्स शनिवार और रविवार को बंद रहता है। जिस कारण से सोमवार को भी कॉमेक्स पर बाद में हुई गिरावट का शुरुआत में असर दिख सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है, अगर इंटरनेशनल मार्केट में ही भाव पॉजिटिव पर खुले तो सोना चांदी ग्रीन मार्क पर जा सकते हैं। 


गिरावट पर बंद हुआ है देश में सोना


सोने के दामों में पिछले काफी टाइम से गिरावट दिख रही है। एक समय सोना (Gold Price) 1 लाख 80 हजार पर चला गया था, जो अब देश में 10 ग्राम सोना 1,44,825 रुपये पर चल रहा है। इसमें 129 रुपये यानी 0.09% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 1,43,385 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,48,457 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,48,302 रुपये दर्ज किया गया है। सोना कल 1,44,954 पर बंद हुआ था। 

चांदी बड़ी गिरावट के साथ हुई बंद


चांदी की कीमतों (Silver Rates Down) में अब बड़ी गिरावट दिख रही है। चांदी के दाम 2,27,470 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। इसमें 3,990 यानी 1.72% गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,23,305 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,31,460 रुपये रहा है। 


कॉमेक्स पर चांदी में गिरावट


इंटरनेशनल बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 67.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। चांदी में 3.405 डॉलर यानी 4.78% की बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर रहा है। चांदी का अधिकतम भाव 74.62 डॉलर व न्यूनतम भाव 67.74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कल चांदी 71.215 रुपये पर बंद हुई थी। 


इंटरनेशलन मार्केट में सोना


कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price Down) में भी तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज कॉमेक्स पर सोना 4,492 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। इसमें 113.70 डॉलर यानी कि 2.47% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने का आज का ओपनिंग प्राइस 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,478.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

 


सोमवार को दिख सकता है असर
 

भारतीय बाजार बंद होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट (Gold silver Rates Down) में जो गिरावट दर्ज की गई है उसका उस देश में भी देखने को मिल सकता है। अगर सोमवार को मार्केट खुलते टाइम यह गिरावट का दबाव बरकरार रहता है तो शुरुआती समय में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट बड़े स्तर पर हुई तो पैनिक के कारण दिनभर सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, गिरावट में लोगों ने सोना चांदी खरीदे की सोचा तो यह गिरावट कम हो सकती है।