Gold Silver Rate Hike : 2 दिन में चांदी 12 हजार तो सोना 4 हजार रुपये महंगा, जानें लेटेस्ट प्राइस
HR Breaking News (Gold Silver Rates) सोने और चांदी कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। सोने व चांदी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। सोना और चांदी कल शाम से ही ग्रीन मार्क पर ट्रेड कर रहे हैं। सोने और चांदी की इस तेजी ने निवेशकों का फायदा कराया है तो वो लोग भी खुश है, जिन्होंने दाम गिरने के बाद अपने गहनों की बुकिंग कर ली। चलिए जानते हैं आज सोने और चांदी की कीमतों में कितनी तेजी देखी जा रही है।
एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Price)
एमसीएक्स पर आज सोने का भाव 154310 रुपये प्रति दस ग्राम (MCX Gold rate update) चल रहा है। 24 कैरेट सोने में आज कल के मुकाबले 1,329 रुपये यानी कि 0.87% की तेजी देखी जा रही है। वहीं दो दिन पहले सोना गिरकर 1 लाख 50 हजार के आसपास आ गया था, जिससे अब 4 हजार से भी अधिक ज्यादा है। आज सोने का न्यूनतम भाव (Minimum price of gold) 152171 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, आज सोने का अधिकतम भाव 154450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने का ओपनिंग प्राइस 152,250 रुपये तो पिछला बंद भाव 152,981 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है।
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (MCX Silver Rates)
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों (MCX silver price) में भी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 242517 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी की कीमतों में 4,312 रुपये की कल के मुकाबले बढ़ौतरी है। यानी कि यह 1.81 प्रतिशत की बढ़ौतरी है। चांदी दो दिन पहले 2 लाख 30 हजार पर आ गई थी, यानी की अब दो दिन में ही चांदी 12 हजार रुपये बढ़ गई है। चांदी (Chandi ka bhav) का आज का न्यूनतम भाव 238173 रुपये प्रति किलोग्राम तो अधिकमत भाव 242600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। इसका ओपनिंग प्राइस 238,478 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 238,205 रुपये प्रति किलोग्राम था।
इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमत (Comex Gold Price)
सोना - 4,427.70 डॉलर प्रति औंस
बढ़ौतरी - 28.00 डॉलर (+0.64%)
ओपनिंग रेट - 4,381.60 डॉलर प्रति औंस
अधिकतम भाव - 4,439.80 डॉलर प्रति औंस
न्यूनतम भाव - 4,372.20 डॉलर प्रति औंस
पिछला बंद भाव - 4,399.70 डॉलर प्रति औंस
इंटरनेशनल बाजार यानी कॉमेक्स पर चांदी की कीमत (Comex Silver Price)
चांदी - 67.595 डॉलर प्रति औंस
बढ़ौतरी - 1.50 डॉलर प्रति औंस (+2.27%)
आज का ओपनिंग प्राइस - 65.765 डॉलर प्रति औंस
आज का अधिकतम भाव - 67.685 डॉलर प्रति औंस
आज का न्यूनतम भाव - 65.74 डॉलर प्रति औंस
पिछला बंद भाव - 66.095 डॉलर प्रति औंस
