home page

Gold Silver Rate : चांदी में 37% की गिरावट, सोना 25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, जानिये ताजा रेट

Gold Silver Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। पिछले 1 साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की रफ्तार से ऊपर की ओर दौड़ रहे थे। लेकिन अचानक 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतें क्रेश कर गई। पिछले कुछ ही दिनों में चांदी 37% से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। वहीं सोना ₹25000 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। आईए जानते हैं ताजा रेट -

 | 
Gold Silver Rate : चांदी में  37% की गिरावट, सोना 25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा, जानिये ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate Today)। सोने और चांदी में आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद बाजार में डर का माहौल है। सोने और चांदी को सेफ एसेट माना जाता है। अन्य निवेश विकल्पों के मुकाबले निवेशक ज्यादातर सोने और चांदी (Gold-Silver Rate) में पैसा लगाते हैं, लेकिन, जब से सोने और चांदी कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई है सभी डरे हुए हैं, क्योंकि 29 जनवरी के बाद लगातार तीन दिन गिरावट आई और फिर 2 दिन बंपर तेजी के बाद 6 फरवरी को फिर सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गए।


ऐसे में सभी के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के रेट (Gold-Silver rate) कहां तक जाएंगे। इसको लेकर कई बड़े एक्सपर्ट ने खुलासा किया है कि आगे क्या स्थिति हो सकती है। 

ऑल टाइम हाई से धड़ाम गिरी चांदी - 


बता दें की 29 जनवरी को सोने और चांदी के भाव (Sone chandi ka rate) अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए थे। ऑल टाइम हाई की तुलना में अभी तक चांदी 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। वहीं सोना 25,800 प्रति 10 ग्राम नीचे गिरा है। 


दिल्ली के सराफा बाजार में 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत (delhi silver rate) 4,04,500 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, जबकि सोना उसे दिन 1,83,000 प्रति 10 ग्राम के उत्तम स्तर पर कारोबार कर रहा था। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद इन दोनों धातुओं में लगातार तीन दिन तक भारी गिरावट देखने को मिली।


तीन दिन गिरावट के बाद दो दिन तेजी - 


सोने और चांदी कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार तीन दिन गिरावट के बाद 2 दिन फिर तेजी देखने को मिली और 5 फरवरी को एक बार फिर सोने चांदी में तेज गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया, जो 26 फरवरी तक चला शुक्रवार को हफ्ते की आखिरी कारोबार सत्र में चांदी की कीमत ₹13,000 यानी 4.85% गिर कर 2,55,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को ये 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। कल, सोने के भाव (Sone ka bhav) में भी गिरावट दर्ज की गई और ये 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।


चांदी 37% रुपये सस्ती, सोना 14.9% सस्ता - 


बता दें कि जहां चांदी (Silver Rate) अपने ऑल टाइम हाई से 1,49,500 प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सोना भी उचत्म स्तर से 25,800 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद से चांदी की कीमत में 37% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोने में अब तक 14.9% की गिरावट आई है। 

उचत्म स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की तुलना में चांदी के भाव (chandi ka bhav) में लगभग तीन गुना ज्यादा गिरावट आई है। सर्राफा कारोबारी ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफा वसूली रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी ने उसे साल के साथ कारोबार बंद किया था।