home page

Gold Silver Rate : चांदी में 7,000 रुपये की तेजी, सोने में भी बंपर उछाल, जानिये आज का ताजा रेट

Sone Chandi Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर आए दिन सोने-चांदी के रेट नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज 25 फरवरी को चांदी 7 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोने ने भी लंबी छलांग लगाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold Rate) 5,174.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) की बात करें तो 88.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव - 

 | 
Gold Silver Rate : चांदी में 7,000 रुपये की तेजी, सोने में भी बंपर उछाल, जानिये आज का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold Silver Latest Rate)। सोने और चांदी के दामों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में सोने व चांदी की कीमतों ने तहलका मचा दिया है। आज दोनों कीमती धातुओं के रेट इतना ज्यादा बढ़े हैं कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 2025 की बात करें तो सोने ने 74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और चांदी ने 164 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया। सोने व चांदी में आई तूफानी तेजी से निवेशकों को खूब लाभ हुआ है। लेकिन अब कुछ दिनों से बाजार में सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Latest Rate) में बड़ी उतार चढ़ाव देखने को मिली है। इससे खरीदारों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। 
 

MCX पर सोने व चांदी का ताजा भाव - 

कल MCX पर सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Rate) में गिरावट दर्ज की गई। आज 25 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी 7,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हुई है, जबकि सोना 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा उछला है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी (Chandi Ka Rate) पिछले सत्र में 2,60,744 रुपये पर क्लोज हुई थी, जबकि आज यह 2,65,944 रुपये पर खुली है।

शुरुआती कारोबार में यह 7,246 रुपये से ज्यादा महंगी होकर 2,67,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। सुबह 9.30 बजे यह 5,609 रुपये की तेजी के साथ 2,66,353 रुपये (Sone ka rate) पर ट्रेड कर रही थी और अब 12: 15 के आसपास चांदी 7287 रुपये किलो से ज्यादा महंगी होकर 267850 रुपये पर कारोबार करती नजर आई है। 


सोने में बंपर उछाल - 

आज सोने में जबरदस्त तेजी आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र में 1,59,969 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था और आज यह 1,60,977 रुपये पर ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार (Gold Price Today) में यह 1,100 रुपये से ज्यादा तेजी के साथ 1,61,072 रुपये तक गया है। 9.30 बजे यह 643 रुपये की तेजी के साथ 1,60,612 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महंगा हुआ सोना - 

आज 25 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में 0.5% की तेजी के साथ $5,174.76 प्रति औंस पर जा पहुंचा है। पिछले सत्र में सोने का रेट 1 फीसदी गिरावट आई थी, क्योंकि सोमवार को कीमत 3 हफ्ते (Gold Price in International market) के हाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की थी। इस बीच स्पॉट सिल्वर की कीमत भी 1 फीसदी तेजी के साथ $88.23 प्रति औंस पहुंच गई। सोमवार को यह दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।


देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 

दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi Gold Rate)

22 कैरेट : 1,18,768 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट : 1,29,552 रुपये प्रति 8 ग्राम

मुंबई में गोल्ड रेट (Mumbai Gold Price)
22 कैरेट : 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट : 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई में गोल्ड प्राइस (Chennai Gold Rate)
22 कैरेट : 1,19,128 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट : 1,29,960 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद में सोने की कीमत (Hyderabad Gold Price)

22 कैरेट : 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट : 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम