Gold Silver Rates Down : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, इतनी रह गई कीमत
Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू होता दिख रहा है। नए साल में इस सप्ताह के पहले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट से लोगों को कुछ राहत भी मिली है। सोना और चांदी काफी हाई पर जा चुके हैं।
HR Breaking News (Gold Silver) इस साल सोने और चांदी के दामों में कुछ ज्यादा हलचल होती दिखाई नहीं दे रही है। 2025 में सोने और चांदी ने जो रफ्तार दिखाई थी वह कुछ हद तक अब भी कायम है। हालांकि सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में कुछ गिरावट दिखी है। यह आम ग्राहकों के लिए कुछ राहत देने वाली है।
आज टूटा सोना -
नए साल के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate down) में गिरावट आई है। आज 5 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता होकर 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मुंबई में सोने की कीमतों की बात करें तो यह आज 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 750 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 760 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर करोबार कर रहा है।
दिल्ली में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों (Delhi Gold Rate today) में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट की कीमत कम होकर 1,24,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट -
आज यानी 5 जनवरी 2025 को मुंबई (Mumbai gold Rate), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
वहीं पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate) 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट साना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 124640 135960
मुंबई 124490 135810
अहमदाबाद 124540 135860
चेन्नई 124490 135810
कोलकाता 124490 135810
हैदराबाद 124490 135810
जयपुर 124640 135960
भोपाल 124540 135860
लखनऊ 124640 135960
चंडीगढ़ 124640 135960
साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। बीते साल सोना 75 प्रतिशत महंगा हुआ है। नए साल की शुरूआत सोने में तेजी (Gold Rate Hike) के साथ हुई, लेकिन आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि साल 2026 में आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिलेगी। शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इससे सोने और चांदी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
चांदी की कीमतों में 3100 रुपये की तेजी -
आज 5 जनवरी को चांदी की कीमत में गिरावट आई है। चांदी सस्ती (Silver Rate) होकर 240900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। वहीं एक सप्ताह में भाव 3100 रुपये महंगी हुई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने का अनुमान है।
