home page

Gold Update : 1 साल पहले क्या थी सोने की कीमत, आज क्यों गिरे सोने के दाम

Gold Price :पिछले 1 साल में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 1 साल पहले सोने की कीमत आज के मुकाबले काफी कम थी। वहीं दिवाली पर सोने की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में आई गिरावट ने कुछ हद तक लोगों को राहत भी दी है।

 | 
 1 साल पहले क्या थी सोने की कीमत, आज क्यों गिरे सोने के दाम

HR Breaking News (Gold Price Today) सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम रोजाना ही बदलते रहते हैं। सोने की कीमतों में पिछले 1 साल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोने के दाम आने वाले समय में और ज्यादा कम होने वाले हैं। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। दिवाली पर सोने की कीमत गिर गई है। 

 

 

सोने से ज्यादा हुई चांदी की डिमांड 


इस बार दिवाली पर सोने से ज्यादा चांदी की डिमांड (Silver Demand) देखने को मिली है। चांदी के सिक्कों में लोगों ने ज्यादा डील की है। चांदी के सिक्कों की बिक्री 35 से 40% वार्षिक रूप से बढ़ गई है। जबकि सोने की खरीदारी में 15% की गिरावट देखने को मिली है। 


सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज 


धनतेरस के दिन से ही सोने की कीमतों में गिरावट (Fall in Gold Price) देखने को मिली है। सोना ₹2400 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से नीचे आया है। छोटी दीवाली पर कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। अब आप पहले के मुकाबले थोड़ा सस्ता सोना खरीद सकते हैं। 19 अक्टूबर को सोने की कीमत 132400 प्रति 10 ग्राम पहुंच चुकी है। 


एक दिन पहले आई थी तगड़ी बढ़ोतरी 


सोने की कीमतों (Pure Gold Rate) में एक दिन पहले तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक धनतेरस से एक दिन पहले 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹3200 प्रति 10 ग्राम बढ़ गई थी। इस दौरान सोना अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। 18 अक्टूबर को इसमें गिरावट देखने को मिली। 


1 साल पहले क्या थी सोने की कीमत 


सोने की कीमत (Gold Latest Price) लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। साल भर पहले सोने की कीमत धनतेरस और दिवाली पर आज के मुकाबले बहुत कम थी। 29 अक्टूबर 2024 को सोने के दाम 81 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थे। एक साल में सोने के दाम 51 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं। 63% की बढ़ोतरी से सोने में इन्वेस्ट करने वालों को तगड़ा रिटर्न मिला है। 

2 दिन से गिर रहे चांदी के दाम 


सोने (Gold Price Update) के बाद चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के दाम 2 दिन से लगातार गिर रहे हैं। 18 अक्टूबर को चांदी ₹7000 सस्ती हुई और 170000 रुपए प्रति किलो पर चांदी की कीमत आ गई। 1 साल पहले चांदी की कीमत 99700 रुपये प्रति किलो थी, जो अब ₹70000 बढ़कर 170000 तक पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में करीब 70% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

अचानक क्यों गिर गए सोने चांदी के दाम 


सोने चांदी के दामों (Gold Silver Price) के गिरने की वजह भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिवाली और धनतेरस पर सोने में निवेश करने वालों ने इसको मुनाफा वसूली का अच्छा समय मानते हुए सोने की बिक्री की है। धनतेरस पर खरीदारों में उत्साह बना हुआ है। सोने की रिकॉर्ड कीमतों के बीच खरीदारी चल रही है। ऐसे में सोने में बिकवाली के चलते गिरावट देखने को मिली है।