home page

FD में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज, SBI की 444 दिन वाली FD में 2 लाख निवेश करने पर इतना होगा फायदा

Fixed Deposit Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई घर बैठे बिना किसी रिस्क के अच्छा खास पैसा कमाना चाहता है। इसके लिए एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट एक अच्छा ऑप्शन है। एफडी में निवेश करके आप कम समय में मोटा ब्याज कमा सकते हैं। इस समय एसबीआई बैंक 444 दिन की एफडी पर बंपर ब्याज दे रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 444 दिन की FD में 2 लाख रुपये निवेश करके कितना मुनाफा कमा सकते हैं। 

 | 
FD में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज, SBI की 444 दिन वाली FD में 2 लाख निवेश करने पर इतना होगा फायदा 

HR Breaking News - (FD Schemes)। जब भी निवेश का जिक्र होता है तो दिमाग में कई तरह के निवेश विकल्प आते हैं। आज बाजार में निवेश के अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी निवेश आदि तरह के ऑप्शन है जहां निवेश करके कम समय में खूब पैसा कमाया जा सकता है लेकिन यहां रिस्क भी बहुत ज्यादा है। अगर आप बिना किसी जोखिम के अच्छा-खास पैसा कमाना चाहते हैं तो एफडी सबसे बेस्ट विकल्प में से एक है। एफडी में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न भी मिला है। 


7 दिन से लेकर 10 साल के लिए खुलाव सकते हैं FD खाता - 


इस समय देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने लाखों-करोड़ों ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज प्रदान कर रहा है। ये बैंक अपने ग्राहकों को 444 दिन वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। SBI में कम से कम 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि वाले एफडी खातों पर 3.05 % से लेकर 7.05 % तक का ब्याज देता है। आज हम जानेंगे कि एसबीआई बैंक की 444 दिन वाली एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करके कितना मुनाफा कमाया जा सकता है। 


444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर ब्याज दर - 


भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD) 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम (Amrit Varshiti Special FD Scheme) पर आम ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर आम ग्राहकों को सबसे अधिक 6.45 %, सीनियर सिटीजन को 6.95 % और अति सीनियर सिटीजन जो 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के नागरिक हैं उन्हें 7.05 % का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, SBI 5 से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर आम ग्राहकों को 6.05 %, सीनियर सिटीजन को 7.05 % और अति सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 7.15 % का ब्याज प्रदान कर रहा है। 

444 दिन की FD में 2 लाख निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज -


SBI की 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करने पर आम ग्राहकों मैच्यॉरिटी पर 16,189 रुपये के फिक्स ब्याज मिलेगा यानी कुल रकम 2,16,189 रुपये मिलेगी। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rate) में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सीनियर सिटीजन को मैच्यॉरिटी पर 17,486 रुपये ब्याज समेत कुल 2,17,486 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति सीनियर सिटीजन को SBI में 444 दिनों की FD स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 17,746 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,17,746 रकम मिलेगी।