10 नवंबर से पहले नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा PNB बैंक ग्राहकों का खाता
HR Breaking News (PNB Bank) अगर आप भी पीएनबी अकाउंटहोल्डर है और पीएनबी अकाउंट में खाते को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। इसके लिए आपको 10 नवंबर 2026 से पहले एक जरूरी काम करना जरूरी है। निष्क्रिय खातों के गलत यूज को रोकने के लिए पीएनबी बैंक (PNB Bank News) की ओर से यह कदम उठाया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
किन अकाउंटहोल्डर्स का खाता होगा बंद
बता दें कि PNB के 26 अक्टूबर 2026 के नोटिस के अनुसार, जिन अकाउंट में 30 सितंबर 2026 तक बीते 3 वर्ष से ग्राहक की तरफ से कोई ट्रांजेक्शन नहीं की गई है और अकाउंट में राशि भी जमा नहीं है, उनका संचालन बंद किया जा सकता है।
अगर ग्राहक अपने अकाउंट का संचालन चालू रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपने पास के PNB शाखा में जाकर KYC के प्रोसेस को पूरा कराना होगा और अकाउंट को फिर से एक्टिव कराना होगा। दिशानिर्देशों के अनुसार यह काम 10 नवंबर 2026 से पहले करना बेहद जरूरी है। समय सीमा तक पूरी नहीं होने पर अकाउंट बंद होने का जोखिम रहेगा।
KYC अपडेट कराना क्यों है जरूरी
आरबीआई (Reserve Bank of India) के दिशानिर्देशों के मुताबिक KYC अपडेट कराना बेहद जरूरी है। जिन ग्राहकों की KYC अपडेट करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 तक थी, उन्हें यह काम 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने को कहा है। बैंक ने अलर्ट किया गया है कि तय समय तक KYC अपडेट नहीं कराने पर अकांउट के संचालन पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
घर बैठे कैसे कराएं KYC अपडेट
जानकारी के लिए बता दें कि PNB ग्राहक कई विकल्पों से KYC अपडेट (PNB Customer KYC Update) करा सकते हैं। अगर आपकी मौजूदा KYC जानकारी में संशोधन नहीं हुआ है, तो आप SMS के माध्यम से प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके लिए KYCNC (PNB Bank KYC Update) लिखकर 9264092640 या 5607040 पर मैसेज भेजें। इसके साथ ही PNB ONE मोबाइल ऐप में लॉग इन करके My Profile > Check KYC Status > Update KYC के ऑप्शन को चुने।
उसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पर्सनल सेटिंग में जाकर KYC स्टेटस को चेक कर सकते हैं। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड ईमेल से या डाक के माध्यम से KYC अपडेट (kaisa kraye KYC Update) करने का अनुरोध भेज सकते हैं। बस इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की सेल्फ-सत्यापित कॉपी और अनुरोध अपनी होम ब्रांच को भेजना होगा। आप किसी भी PNB ब्रांच में जाकर KYC अपडेट करवा सकते हैं।
इन जरूरी बातों पर करें गौर
अगर आपने लंबे समय से PNB अकाउंट (pnb account) का यूज नहीं किया है या आपकी KYC अपडेट नहीं है, तो जल्द ही अपना स्टेटस चेक करें। समय रहते जरूरी प्रोसेस को पूरा कर खाते पर लगने वाली संभावित पाबंदियों या उसे बंद किए जाने से बचाया जा सकता है।
