Income Tax : भारत में कैसे हुई इनकम टैक्स की शुरूआत, जानिये कौन कौन से हुए बड़े बदलाव
Income Tax Act : आज के समय में हर कोई नौकरी पैशे वाला व्यक्ति इनकम टैक्स का भुगतान करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इनकम टैक्स की शुरूआत कब हुई थी। इसके अलावा इनकम टैक्स में आज तक कौन-कौन से बड़े बदलावों को किया गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारत में इनकम टैक्स के इतिहास (Income Tax History) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

HR Breaking News - (latest update on Income Tax)। केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी 2025 को बजट 2025 पेश किया जाने वाला है। केंद्र सरकार ने 1947 के बाद से लेकर अब तक कुल 73 बजट को पैश कर दिया है। इस बार सरकार अपने 74वें बजट (total number of budget) को पेश करने जा रही है। बजट में आप तौर पर इनकम टैक्स को लेकर कई फैसले सुनाये जाते हैं। इनकम टैक्स देश की एक महत्वपूर्ण नीव है। इनकम टैक्स की शुरुआत भारत सरकार द्वारा कई सालों पहले की गई थी। तब से लेकर अब तक इसमें कई बदलावों को किया गया है।
जानिये कब शुरू हुआ था इनकम टैक्स-
भारत में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (income tax department) की स्थापना सन् 1922 में की गई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देश में टैक्स सिस्टम की आधारशिला माना जाता है। इसकी स्थापना हो जाने के बाद 1924 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एक्ट को लागू किया गया था। इसके एक्ट के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (income tax department update) के कार्य को संभाला जाता था। इस एक्ट के लागू हो जाने के बाद धीरे-धीरे इसमें टैक्स प्रवाधानों को जोड़ना शुरू कर दिया गया और इसमें कई एडमिनिस्ट्रेटिव बदलावों को भी किया गया था।
जानिये इनकम टैक्स एक्ट 1961 का इतिहास-
केंद्र सरकार की ओर से डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax) प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया था। इसी के द्वारा आज के समय में लागू इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax Act) 1961 को पेश किया गया था, जो 1 अप्रैल, 1962 से लागू किया गया था। इसी में पहली बार रेवेन्यू ऑडिट (revenue audit) को जोड़ा गया था। साथ ही में इसमें इनकम टैक्स (Income Tax) अधिकारियों के कार्य के मूल्यांकन के लिए पहली बार नये टैक्स सिस्टम को भी लागू किया गया था।
IT में हुए ये बड़े बदलाव-
केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एक्ट 1963 के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) की स्थापना की गई थी।
स्थापना होने के बाद 1964 में एन्यूटी डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत कर दी गई थी।
इसके बाद 1981 में कम्प्यूटराइजेशन की शुरुआत की गई थी। शुरू के समय में इसे सिर्फ चालान को ही कम्प्यूटर से भरा जाता था।
1984-85 में महानगरों में तीन कम्प्यूटर सेंटर्स को ओपन किया गया था। इसमें SN-73 सिस्टम का यूज किया गया था। जिसके बाद में इसे 1989 तक 33 शहरों तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद से पैन और टैन कम्प्यूटर सिस्टम की माध्यम से ही दिए जाने लगे।
2002 में पूरे देश में कम्प्यूटर से रिटर्न भरने की सुविधा को शुरू कर दी गया था।
2014 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नई वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in को सरकार ने लॉन्च कर दिया था। इसमें कई अन्य फीचर्स को भी जोड़ा गया है।