MCX Gold Price : अब सोना खरीदना भूल जाओ, सातवें आसमान में पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
HR Breaking News : (Sone Ka Bhav) सोने की खरीदारी करना भारत देश में काफी शुभ माना जाता है। इसमें निवेश करना भी एक शानदार ऑप्शन माना गया है। अबकी बार हर रोज सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Price Today) को देख आम आदमी इसकी खरीदारी करने में पैर पीछे करने लगा है। सोने की खरीदारी करते वक्त हमें इसके ताजा भाव के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योकि सोने और चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव होते रहते है। मार्च महीनें की शुरूआत से ही सातवें आसमान को टच कर रहे सोने के भाव (gold and silver rate) से जुड़ा एक और नया अपडेट सामनें आया है जिससे पता चला है कि आज 20 मार्च, वीरवार के दिन भी सोने के भाव में उछाल आया है।
आज सोने (Gold Rates Today) के भाव में MCX पर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सोना एमसीएक्स (Gold Rate On MCX) पर 1192 रुपये मजबूत होकर 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव (Gold Price) पर पहुंच गया। जबकि 19 मार्च यानि बीतें कल को यह MCX पर 88,604 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सोना 89,460 रुपये के भाव पर खुला और 89,796 रुपये तक के भाव तक पहुंचा। आज सोने के लिए लो लेवल 88893 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। फिलहाल का अगर आंकड़ा देखा जाएं तो यह 88,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
एक्सपर्टस् ने बताया, आज सोने में कैसे करे ट्रेडिंग...
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर .... का कहना है कि आज की बात करें तो गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स 88,400 रुपये के भाव पर BUY कर सकते हैं और इसके लिए 88,800 से 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का टारगेट बनाएं। जबकि स्टॉप लॉस 88,100 रुपये पर रखें।
चांदी में दिखी इतनी तेजी
आज चांदी (Silver Rate Today) की कीमतों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी एमसीएक्स (MCX) पर पिछले बंद भाव से 700 रुपये से ज्यादा मजबूत होकर 100,651 रुपये प्रति किलो के भाव पर (Silver Price) पहुंच गई। जबकि 19 मार्च को यह 99,924 रुपये पर बंद हुई थी। आज चांदी मजबूत होकर 100,499 रुपये के भाव पर खुली थी।
वहीं यह इंट्रा में मजबूत होकर 100,651 रुपये प्रति किलो पर पहुंच (Silver Rate Today On MCX) गई है। आज चांदी के लिए लो लेवल 100,440 रुपये प्रति किलो रहा है। फिलहाल यह 100,518 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
एक्सपर्टस् ने बताया, आज चांदी में कैसे करे ट्रेडिंग...
विशेषज्ञों का कहना है कि आज (20 March 2025) सिल्वर मई फ्यूचर्स 99,500 रुपये के भाव पर BUY कर सकते हैं और इसके लिए 100,800 से 101,600 रुपये का टारगेट बनाएं। जबकि स्टॉप लॉस 98,500 रुपये पर रखें।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव (gold price in bullion market) बुधवार को 700 रुपये बढ़कर 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए हाई पर पहुंच गया। साथ ही चांदी भी 1,000 रुपये की उछाल के साथ 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच गाजा में बढ़ते तनाव और अमेरिका में संभावित आर्थिक मंदी की वजह से शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। जिसकी वजह से निवेशकों का रूझान सोने की तरफ बढ़ा है। 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमत 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया।
