MCX gold price : 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के रेट हो गए बराबर, पहली बार हुए ऐसा
MCX gold price :सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल ऐसा संयोग बना है कि सोने और चांदी के दाम एक बराबर पहुंच गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सोने और चांदी के बीच का अंतर खत्म हो गया है। सोना और चांदी एक ही दाम (MCX gold price) पर बिकने लगे हैं। इस साल सोनी ने वह रफ्तार पकड़ी है जो पहले शायद ही कभी देखी गई हो।

HR Breaking News (MCX gold price) सोना एक कीमती धातु है वहीं चांदी भी कम नहीं है। सोने और चांदी के दाम परस्पर चलते हैं। सोने के दाम बढ़ते हैं तो अमुमन चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।
वहीं अगर चांदी के दाम कम होते हैं तो सोने के दाम भी घटने दिखाई देते हैं। परंतु दोनों धातुओं के दामों में डिफरेंस रहता था लेकिन फिलहाल सोना और चांदी एक ही लेवल पर पहुंच गए हैं जो कि पहली बार हुआ है।
सोने में तेजी का सिलसिला जारी
सोने में दामों में तेजी का सिलसिला जारी है। यह अभी रुकता नहीं दिख रहा है। घरेलू बाजारों में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना नया रिकॉर्ड बना रहा है। सोने के दाम रिकॉर्ड (MCX gold price) स्तर पर चल रहे हैं। सोना घटता कम है और बढ़ता रॉकेट की रफ्तार से है।
सोने और चांदी के एक हुए दाम
सोने और चांदी के दाम एक समान हो गए हैं। सोने को तोला के हिसाब से देखा जाता है तो चांदी को किलो के हिसाब से। शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 1300 रुपए बढ़कर 95,300 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
पहली बार 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की कीमत बराबर बंद हुई है। चांदी में शुक्रवार को 200 रुपये की कमी दर्ज गई। वहीं, दाम 95,300 प्रति किलोग्राम रहा।
क्या चल रहे हैं सोने चांदी के दाम
12 अप्रैल को 24 कैरेट सोने (गोल्ड) का रेट 90,590 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 83,050 रुपये है। वहीं, चांदी का दाम 93 हजार रुपये चल रहा है। यह भाव एक किलो चांदी का है।
फिर ऑल टाइम हाई पर सोना
सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर भी एक कारण है। इसकी वजह से कीमतों में गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार के साथ वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX gold price) पर भी दाम काफी तेजी से बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकी वायदा बाजार कॉमिक्स पर नए ऑल टाइम हाई पर सोना पहुंच गया है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का पहला कारण ट्रेड वार है। इसके चलते महंगाई बढ़ने की आशंका हुई और सप्लाई चैन में रुकावट आने से डॉलर की कीमतें घटने से सोने को सपोर्ट मिला। इससे शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX gold price) पर वायदा सोना 1703 रुपए चढ़कर 93,736 पर पहुंच गया। नई दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,400 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।