MCX Gold Price : बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहा सोने का भाव, अब इतने हो गए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Price Today : सोने के भाव ने अब न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। बुलेट की रफ्तार से भी अधिक तेजी से दौड़ रहे सोने के भाव (Gold Rate Hike) देखकर ग्राहकों के भी पसीने छूटने लगे हैं। इस समय सोना खरीदना आम ग्राहकों के लिए चुनौती बन गया है। आइये जानते हैं फिलहाल 22 और 24 कैरेट गोल्ड के क्या रेट चल रहे हैं।

HR Breaking News - (gold rate hike)। इस साल में सोने ने कई बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। हर दिन बढ़ रहे सोने के दाम (Gold Price on 1 July) अब थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा सोना अपने भाव का उच्चतम आंकड़ा छूने की ओर है। एक बार फिर से सोने के दाम (Gold Price Hike) बुलेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं।
ऐसे में ग्राहकों को सोना खरीदने का निर्णय लेने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। इसके साथ ही आज चांदी के दाम (silver rate today) भी बढ़े हैं। हालांकि इससे निवेशकों को फायदा हुआ है। यही स्थिति बनी रही तो फिर से सोने का भाव नया रिकॉर्ड बनाएगा। आने वाले समय में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
इस कारण रहता है सोने के भाव में उतार चढ़ाव -
जब से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर विराम लगा है, तब से सोने के भाव (sone ka bhav) में उठापटक का दौर चल रहा है। कभी डालर की मजबूती तो कभी स्टॉक मार्केट में अपडाउन होने से सोने के रेट उठापटक पर चलते रहते हैं। सोने की मांग घटने बढ़ने से भी सोने की कीमतें (gold rate update) प्रभावित होती हैं।
इतने बढ़े प्रति तोला सोने के भाव -
मंगलवार को देशभर के कई शहरों में सोने की कीमतों (gold rate latest) में प्रति 10 ग्राम सोने पर 1,140 रुपये की तेजी आई है। इस समय अलग अलग शहरों में सोने की कीमतें (sone ki kimat) कुछ इस तरह से चल रही हैं।
दिल्ली में सोने का रेट -
दिल्ली में (Gold Rate Today In Delhi) आज 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 90 हजार 350 रुपए प्रति तोला हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत (24K gold rate) लगभग 98 रुपये 550 रुपए प्रति तोला है।
मुंबई में सोने का रेट-
मायानगरी मुंबई (Gold Price Today In Mumbai) में 22 कैरेट सोना 90 हजार 200 रुपए तोला के रेट पर बिक रहा है। यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 98 हजार 400 रुपए चल रही है।
चेन्नई में सोने का भाव-
जेवराती सोने यानी 22 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई (Gold Rate Today In Chennai) में 90 हजार 200 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 98 हजार 400 रुपए चल रही है।
कोलकाता में सोने का भाव -
कोलकाता में 22 कैरेट (Gold Rate Today In Kolkata) सोने का रेट 90 हजार 200 रुपए प्रति तोला बना हुआ है। यहां पर 24 कैरेट सोना 98 हजार 400 रुपए में बेचा जा रहा है।
इतना है चांदी का ताजा भाव -
चांदी के रेट (chandi ka bhav) में भी मंगलवार को सराफा बाजार में कारोबार सत्र के सुबह के समय में ही तेजी देखी गई। इसमें प्रति किलो पर 2,300 रुपये के उछाल के साथ ये 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव (sona chandi ka bhav) पर ट्रेड कर रही है।
MCX पर सोना चांदी का भाव -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate Today) पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का भाव 96,965 रुपये प्रति तोला हो गया है। अगर बात करें 5 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी (MCX silver price) की तो इसकी कीमत बढ़कर 1 लाख 6 हजार 973 रुपये प्रति किलो हो गई है।
COMEX पर सोना चांदी का भाव -
ग्लोबल मार्केट में COMEX पर सोने की कीमत (gold rate on comex) करीब 2 प्रतिशत तक उछल गई है। यह अब 3344 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी के रेट में भी बढ़ौतरी हुई है। यह अब 36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।