MCX Gold Price Hike : सोने के भाव में 20% की बंपर तेजी, इस वजह से बढ़ रहे हैं सोने के रेट
HR Breaking News - (gold rate)। साल 2025 की शुरूआत से ही सोने के दाम रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। आमतौर पर त्यौहारों और शादियों के सीजन के चलते सोने की डिमांड बढ़ने से रेट में उछाल देखने को मिलता है। लेकिन अब त्यौहारों और शादी-ब्याह के सीजन खत्म होने के बावजूद सोने के रेट (Gold Rate) आसमान छू रहे हैं। वायदा बाजार हो या फिर विदेशी मार्केट, सभी जगह सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अन्य ट्रिगर्स से सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में उछाल आया है। यही वजह है कि घरेलू वायदा बाजार में पहली बार सोने का रेट 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर निकल गया है, जोकि इस समय 90,000 रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है। वर्तमान में साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में लगभग 20 फीसदी की बढ़ौतरी देखने को मिली है।
सोने ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, जानें ताजा रेट -
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Latest rate) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव पहली बार 89,000 से उपर निकल गया है। 20 मार्च को सोने की कीमत 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
फिलहाल अप्रैल वायदा करीब 350 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा। सोने की तरह चांदी की कीमतों (Silver Latest Price) में भी रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। 670 रुपए महंगी होकर चांदी की मई वायदा कीमत 100600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जिसका ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है।
क्यों महंगा हो रहा सोना?
एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से लंदन के सोने पर टैरिफ (Tariff on Gold) लगने की डर से खबर से जोरदार तेजी है। ऐसे में ट्रेडर्स लंदन से अमेरिका शिफ्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही सेंट्रल बैंकों (Central Banks) द्वारा 2025 में 800 से 1000 टन सोने की खरीदारी किए जाने का अनुमान है। वहीं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे आने वाले समय में सोने की मांग बढ़ने की संभावना है।
इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल (Geo-political) टेंशन का जोखिम बढ़ने और इस साल आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इन सभी तथ्यों को देखते हुए एक्सपर्टस् का कहना है कि आने वाले एक से दो महीनों में सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।
1 लाख के पार जाएगा सोना?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस समय घरेलू वायदा बाजारों में सोने की कीमतें (Gold prices in domestic futures markets) ऑल टाइम हाई पर चल रही है। इसी तरह कॉमैक्स पर भी सोने का भाव 3050 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है। इसकी वजह सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को आकर्षित किया है।
एक्सपर्ट का आगे कहना है कि मार्च पॉलिसी में फेडरल रिजर्व (federal Reserve) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किया, जोकि 4.25%-4.5% पर कायम है। हालांकि, 2025 में आगे दरों में कटौती किए जाने की संभावना है। ऐसे में सोने की कीमतें (Gold Price) और बढ़ेंगी। क्योंकि मिडिल ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और अमेरिकी ट्रेड अनिश्चितताओं को चलते सोने की मांग में बढ़ौतरी देखने को मिली है। ऐसे में अनुमान है कि जल्द ही सोना 1 लाख रुपये तोले के आंकड़े को छू लेगा।
MCX पर सोने ने पिछले रेजिस्टेंस 88,100 रुपए को पाक करके अब 90,250 रुपए के नए आंकड़े को टच किया है। अहम Fibonacci 87,880 और 86,540 को सपोर्ट लेवल दर्शा रहा है इसके साथ ही 90,121 रुपए का अपसाइड टारगेट है। यह आगे 90,840 रुपये के स्तर से उपर जा सकता है।
