home page

MCX Gold Rates : ऑलटाइम हाई से फिसला सोना, जानिये 18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Latest Rate : पिछले काफी दिनों से लगातार रॉकेट की स्पीड से दौड़ रही सोने की कीमतों पर आज ब्रैक लग गया है। दरअसल, आज सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड में निवेश करने वालों और गहने खरीदने वालों के लिए यह सही मौका साबित हो सकता है। गोल्ड खरीदारी के लिए मार्केट जाने से पहले 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट के भाव जरूर चेक कर लें। 
 | 
ऑलटाइम हाई से फिसला सोना, जानिये 18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (Gold Rate)। साल 2025 में सोने ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले दिनों शेयर मार्केट में गिरावट आने से गोल्ड निवेश में निवेशकों का रूझान बढ़ा है जिसके चलते इसकी कीमतों में भी तगड़ा इजाफा देखने को मिला। सोने का भाव काफी दिनों से बेलगाम घोड़े की तरह दौड़ रहे थे। आज यानी शुक्रवार 21 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 


सोना रिकॉर्ड हाई से लुढ़कर नीचे आ गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Gold Rates) पर 4 अप्रैल के अनुबंध के लिए सोना सुबह 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88,366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में 4 अप्रैल के अनुबंध के लिए एमसीएक्स गोल्ड का भाव (MCX Gold Price today) 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया था। ऑल टाइट हाइ को टच करने के बाद आज यानी शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ है। 

इन वजहों से सोना है मजबूत

दरअसल, वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के बीच इस सप्ताह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव (Sone ka Bhav) में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। आर्थिक अनिश्चितता के दौरान सोने की कीमतें सुरक्षित पनाहगाह की वजह से बढ़ जाती हैं। गाजा में तनाव में फिर से बढ़ोतरी एक और फैक्टर है जो सोने की कीमतों (Gold Price) के लिए पॉजिटिव है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव  -

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने की कीमत (delhi gold price) 60,779 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है, जबकी 22 कैरेट सोने का भाव 80,285 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है वहीं, 24 कैरेट सोना 90,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि यह 999 प्रतिशत शुद्ध सोने के रेट हैं। 

शुक्रवार, 21 मार्च को मुंबई में आज 18 कैरेट सोने की कीमत (mumbai gold rate) 60,767 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। 22 कैरेट सोना 80,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने के लिए 90,022 प्रति 10 ग्राम रहा है। 

कोलकाता में आज 18 कैरेट सोने की कीमत (Kolkata Gold Price today) 60,767 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोने के लिए 80,270 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 24 कैरेट सोने के लिए 90,022 प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज 18 कैरेट सोने की कीमत (Chennai gold price) 60,825 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने के दाम 80,270 प्रति 10 ग्राम है। जबकी 24 कैरेट सोने की कीमत 90,022 प्रति 10 ग्राम है।