home page

Monsoon Latest Update : कहां रुक गए मानसून के बादल, IMD का आया बारिश पर बड़ा अपडेट

Monsoon Latest Update : देश में इन दिनों मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मानसून को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। वैसे तो देश में इस बार मानसून ने अपने तय समय से पहले ही एंट्री ले ली थी। केरल में 24 मई और 26 मई को महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी थी। इसके बाद से ही देश के कई शहरों में बारिश देखने को मिल रही है। 

 | 
Monsoon Latest Update : कहां रुक गए मानसून के बादल, IMD का आया बारिश पर बड़ा अपडेट

HR Breaking News (Monsoon Latest Update) भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून में देरी होने की वजह बताई है। IMD ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है जो कि किसानों के लिए अच्छी खबर है।

 

देश के अधिकतर शहरों में इन दिनों बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं, पूर्वोतर राज्यों में भी लगातार बारिश के चलते मौसम बेहद खराब है। इसके अलावा असम में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 

 

वहीं, दिल्ली व एनसीआ में भी मई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया है कि इस समय देश में मानसून की क्या स्थिति है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके इलाके में मानसून की दस्तक कब होगी तो पढ़े हमारी ये खबर। 

मानसून की एंट्री में हो रही देरी
 

आईएमडी ने ताजा वेदर अपडेट जारी किया है। वैसे तो देश में मानसून (Monsoon Latest Update) ने अपने तय समय से पहले ही एंट्री ले ली है। हालांकि इसके बाद भी देश के बाकी हिस्सों में अब मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। विभाग ने अब मानसून में होने वाली इस देरी के बारे में जानकारी साझा की है। 

किसानों को हो रही परेशानी
 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट वेदर अपडेट में बताया है कि  बंगाल की खाड़ी में कोई नया सिस्टम नहीं बन रहा है। यही कारण है कि इस समय मानसून के बाकी हिस्सों में मानसून देरी से आ रहा है। मानसून के आने में होने वाली इस देरी के कारण किसानों को परेशानी हो सकती है। 

12-13 जून को फिर से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून
 

मानसून को लेकर जो अपडेट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी किया है उसके अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले हफ्ते में शुरू हो सकती है। विभाग का मानना है कि इस क्षेत्र  में 12-18 जून के बीच मानसून (Monsoon Latest Update) शुरू होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 12 व 13 जून को बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है। वहीं, अलग-अलग मॉडल होने के चलते फिलहाल कुछ अनिश्चितताएं भी हैं। इसके चलते अभी स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं है। 


यहां अच्छी होगी बारिश


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दोबारा शुरू होने के बाद मध्य भारत, महाराष्ट्र के कुछ भागों में और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत (जहां मानसून पहले ही पहुंच चुका है) में बारिश काफी अच्छी होगी। भारतीय मौसम विभाग (Monsoon Latest Update) के मुताबिक मॉनसून की प्रगति के लिए बारिश का वितरण होना अति आवश्यक है।

वहीं, जिन इलाकों को सूखे का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए मानसून के आगमन से जुड़ी जानकारी काफी राहत भरी है। विभाग का यह पूर्वानुमान उन लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है। 

भारी बारिश के आसार


आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और पश्चिमी तट पर एक ऑफ-शोर ट्रफ के बनने के चलते दक्षिण प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार जोरों पर हैं। इससे लोगों को राहत मिल सकती है और मानसून (Monsoon Latest Update) को लेकर उनका इंतजार खत्म हो सकता है। 

वहीं, देश की एक निजी मौसम एजेंसी की आरे से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी समय में बंगाल की खाड़ी में मानसून (Monsoon Latest Update) सिस्टम बनने की ज्यादा संभावना है।

इस एजेंसी के अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 10 जून तक एक पूर्ववर्ती चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसका प्रभाव मानसून की गति पर साफ दिखाई देगा। 

मानसून को मजबूत होने में लगेगा समय


इसके बाद मानूसन को दोबारा व्यवस्थित और मजबूत होने में 48 घंटे और लगेंगे। एजेंसी के अनुसार इस सिस्टम (Monsoon Latest Update) से 11 जून से तटरेखा के किनारे मौसम से जुड़ी हुई विभिन्न गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

इस मौसम प्रणाली के अपने सामान्य मार्ग से थोड़ा दक्षिण की ओर जाने के आसार भी हैं, जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। मौसम एजेंसी ने यह पूर्वानुमान लगाया है कि मानसून के फिर से शुरू होने की अवधि 12 से 17 जून के बीच रह सकती है। इसमें दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का अधिकांश भाग शामिल है।