Mustard Oil Rate : सरसों तेल के भाव में रिकॉर्ड तेजी, मटर के रेट में भारी गिरावट
Mustard Oil Rate : सरसों की कीमतों में पिछले काफी समय से जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर सरसों तेल की कीमतों पर हुआ है। हाल ही में सरसों तेल के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। सरसों तेल का रेट 220 प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर मटर के भाव में गिरावट आई है।
HR Breaking News - देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एक और सरसों की कीमतों में जबरदस्त तेजी आने से सरसों तेल का भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। वहीं दूसरी और सब्जियों के बाजार (sabji mandi bhav) में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के भाव बढ़े हैं। वहीं पिछले एक हफ्ते में मटर का भाव आध से ज्यादा नीचे आ गया है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है।
खाद्य तेल के रेट बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ -
खाद्य तेलों की कीमतों (edible oil price hike) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल खाना बनाने से लेकर नाशते और अन्य खाद्य पदार्थों में खाद्य तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी की वजह से होटल, ढाबे, मिठाई और नमकीन के कारोबार पर भी असर देखने को मिल सकता है। कारोबारी का कहना है कि अगर खाद्य तेल के रेट में आगे भी तेजी जारी रहती है तो उत्पादन लागत बढ़ेगी और इसका बोझ ग्राहकों की जेब पर दिखेगा।
मटर का भाव आधे से ज्यादा कम - (matar rate today)
वहीं सब्जी कारोबारी का कहना है कि अब तक बाजार में केवल हरियाणा और पंजाब से आने वाली मटर (matar ka bhav) की आवक ज्यादा थी जिसकी वजह से कीमतें ऊंची बनी हुई थी। अब स्थानीय स्तर पर मटर की आवक शुरू होने से बाजार में उपलब्धता बढ़ी है जिसकी वजह से मटर के रेट में गिरावट आई है। एक हफ्ते पहले मटर का रेट 150 से 160 रुपये प्रति किलो के आसपास था और अब खुदरा बाजार में मटर की कीमत 80 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। मटर की कीमतों में आई गिरावट के बाद लोगों को राहत मिली है। बाजार जानकारी को कहना है कि आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर आवक बढ़ने से कीमतें और भी नीचे आ सकती हैं।
सरसों तेल का रेट 220 रुपये लीटर -
सरसों तेल के भाव (mustard oil price hike) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल 21 नवंबर को सरसों की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद सरसों तेल का भाव 220 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दरअसल बाजार में नई सरसों की फसल पहुंचने में अभी तीन से चार महीने का समय लगेगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है। सरसों तेल की खपत के मुकाबले घरेलू उत्पादन पर्याप्त नहीं होने के कारण खाद्य तेलों की आपूर्ति में आयात की भी अहम भूमिका रहती है।
इन राज्यों में होता है सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन -
राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। राजस्थान में मुख्य रूप से पीले और काली सरसों की बुवाई की जाती है। काली सरसों (mustard variety) का उपयोग तेल उत्पादन में ज्यादा होता है। वहीं पीली सरसों का उपयोग खाद्य पदार्थों के साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। तेल उद्योग में सरसों की गुणवत्ता और उसमें मौजूद तेल की मात्रा अहम मानी जाती है।
सरसों का भाव 10 हजार रुपये क्विंटल -
मौजूदा समय में प्रदेश की कई मंडियों में सरसों का भाव (sarso mandi bhav) 9,500 से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। पिछले साल के मुकाबले साल 2026 में किसानों को अपनी उपज का अच्छा भाव मिल रहा है। इस बार सरसों के भाव में जबरदस्त तेजी आने से किसानों का रुझान सरसों की ओर बढ़ा है। हालांकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हुआ है।
आने वाले दिनों में और गिर सकते हैं मटर के रेट -
सरसों तेल और सब्जियों के भाव (sabjiyon ke bhav) में लगातार उतार-चढ़ाव से आमजन का घरेलू बजट बिगड़ गया है। वहीं सर्दियों की प्रमुख सब्जी मटर के भाव में आई गिरावट के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है। सब्जी मंडी से जुड़े जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में मटर की आवक बढ़ने से रेट और भी गिर सकते हैं।
