11 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी का नया रेट जारी, जान लें 18, 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold Silver Rate : सोने और चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 11 अक्टूबर 2026 को पितृपक्ष समाप्त हो गया है और नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। बाजार में इस समय सोने और चांदी (gold silver price) की सबसे ज्यादा खरीदारी की जाती है। आज रविवार को एमसीएक्स बाजार बंद है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। चलिए खबर में जानते हैं आज क्या है सोने चांदी का भाव।
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमत आए दिन नया इतिहास रच रही है। पिछले दिनों आई बंपर तेजी के बाद अब कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। आज 11 अक्टूबर 2026 में नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रही हैं तो यह खबर आपके लिए हम है। दरअसल पिछले हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में सोने चांदी की कीमतों (sone chandi ka bhav) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी करने से पहले लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।
MCX पर सोने का भाव -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर एक हफ्ते में सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। हफ्ते के आखिरी ट्रेड गुरुवार को हुआ था, क्योंकि शुक्रवार को गांधी जयंती पर ट्रेडिंग बंद रही थी। उसे समय 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold rate) 1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम था और बीते शुक्रवार को सोना तेजी के साथ 1,51,503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
घरेलू बाजार में सोने की चाल -
घरेलू बाजार में भी सोने के भाव (sone ka rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोना 1,48,138 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं बीते शुक्रवार को सोना 1,49,430 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है।
भारत में सोने-चांदी का ताजा भाव - 11 अक्टूबर 2026
24 कैरेट सोने की कीमत - 151,710
22 कैरेट सोने की कीमत - 139,068
20 कैरेट सोने की कीमत - 126,425
18 कैरेट सोने की कीमत - 113,783
1 किलो शुद्ध चांदी का रेट - 226,120
हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में चांदी में कितना बदलाव -
हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में चांदी के भाव (silver rate) में भी काफी ज्यादा चेंज देखने को मिला एमसीएक्स पर 1 अक्टूबर 2026 को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 22877 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और बीते शुक्रवार को 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 225820 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई 5 कारोबारी दिनों में चांदी का भाव स्थिर रहा लेकिन यह अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे चल रहा है। जनवरी 2026 में चांदी 4,20,048 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं इसके बाद एमसीएक्स पर चांदी ने अपना लाइफ टाइम लो 1,94,228 रुपए प्रति किलो बनाया।
IBJA के अपडेट के अनुसार सोने-चांदी का भाव -
IBJA के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 अक्टूबर 2026 को दिनभर के कारोबार के बाद घरेलू बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत (chandi ka bhav) 2,20,829 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं बीते पांच कारोबारी दिन में रोजाना सोने और चांदी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। IBJA रेट्स के अनुसार, शुक्रवार को चांदी 2,21,009 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
