home page

Personal Loan : कम ब्याज दर पर चाहिए पर्सनल लोन, देश के इन 8 टॉप बैंक की चेक कर लें ब्याज दरें

Loan Bank - आज देश के छोटे और बड़े बैंक कई तरह के लोन की सुविधा दे रहे हैं। हर तरह के लोन के लिए काफी लंबी कागजी कार्रवाई होती है। इसके बाद बैंकों की ओर से यह तय किया जाता है कि लोन मिलेगा या नहीं। अगर लोन मिलेगा तो किस ब्याज दर पर। ऐसे में सभी पर्सनल लोन लेते की सोचते हैं। अन्य लोन के मुकाबले पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है। अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज हम जानेंगे कि देश के कौन से 8 बैंक सबसे कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Personal Loan : कम ब्याज दर पर चाहिए पर्सनल लोन, देश के इन 8 टॉप बैंक की चेक कर लें ब्याज दरें

HR Breaking News - (Personal Loan)। आज के समय में बैंकों में कई तरह के लोन उपलब्ध हैं। लेकिन ज्यादातर लोग पर्सनल लोन लेते हैं। इसका कारण यह है कि यह आसानी से मिल जाता है जिसकी वजह से अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन के विकल्प को चुनते हैं। अगर आप भी पर्सनल लोन लेना चाहते हैं और कम ब्याज दर पर लोन लेना चाहते है तो ये खबर आपके काम की है। आज हम इस खबर में जानेंगे देश के कौन से आठ टॉप बैंक कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहे हैं। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI Personal Loan Rate), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक (Axis Bank Personal Loan Rates) जैसे बड़े बैंक अलग-अलग दरों पर लोन ऑफर कर रहे हैं। मार्च 2026 में पर्सनल लोन की ब्याज दरें लगभग 8.75 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक जा रही हैं। यह पूरी तरह से आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score), इनकम के सोर्स और मौजूदा फाइनेंशियल प्रोफाइल पर निर्भर करता है। ऐसे में सही तुलना करके आप सस्ती EMI और कम कुल खर्च वाला लोन चुन सकते हैं। 

जान लें कौन सा बैंक दे रहा कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन  -


भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अपने ग्राहकों को 9.99% ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। बैंक की ओर से लोन पर 6,500 प्रोसेसिंग चार्जेस रहेगा। 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Personal Loan Rate) है। यह बैंक भी HDFC के बराबर 9.99 फीसदी ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। बता दें कि पर्सनल लोन अमाउंट का 2 फीसदी तक प्रोसेसिंग चार्जेस काटा जाएगा। 

कोटक महिंद्रा बैंक ICICI बैंक से ज्यादा यानी 10.99 % ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। बैंक कि ओर से लोन (Loan News) पर 5 फीसदी तक प्रोसेसिंग चार्ज लिया जा रहा है। 

फेडरल बैंक (Federal Bank Personal Loan) अपने ग्राहकों को 11.75 फीसदी से 18.99 फीसदी तक ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। ये बैंक लोन अमाउंट का 3 फीसदी प्रोसेसिंग चार्ज ले रहा है। 

अब बात करें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank Loan) की तो यह अपने लाखों करोड़ों ग्राहकों को 10.00 फीसदी से 15.00 फीसदी तक ब्याज दर पर पर्सनल लोन की पेशकश कर रहा है। SBI में पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज 1,000 रुपये से 15,000 रुपये रुपये के बीच है। 


केनरा बैंक 9.70 फीसदी से 15.15 फीसदी के ब्याज दर पर पर्सनल लोन (Personal Loan) दे रहा है। बैंक से लोन लेने पर प्रोसेसिंग चार्ज 0.5 फीसदी (1,000 रुपये से 5,000 रुपये) के बीच लगेगा। 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB Personal Loan Interest Rate) 10.15 फीसदी से 18.00 फीसदी ब्याज दर पर लोन दे रहा है। BOB लगभग सभी बैंकों की तुलना में पर्सनल लोन  पर ज्यादा ब्याज ले रहा है। BOB बैंक से पर्सनल लोन लेने पर  2 फीसदी तक (मैक्सिमम 10,000 रुपये) तक प्रोसेसिंग चार्ज लगेगा। अगर आप यहां से लोन लेते हैं तो अन्य बैंक के मुकाबले ज्यादा महंगा पड़ सकता है। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) 8.75 फीसदी से 12.55 फीसदी ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। इस बैंक से लोन लेने पर 1 फीसदी तक (मैक्सिमम 7,500 रुपये) प्रोसेसिंग चार्ज चुकाना होगा। 


पर्सनल लोन लेने से पहले जान लें ये बातें - 


 पर्सनल लोन लेने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें, क्योंकि आधा या एक परसेंट का अंतर भी आपके लाखों रुपये बचा सकता है। हमेशा 3 से 4 बैंकों की दरों की तुलना करें। उसके बाद यह तय करें कि कौन सा बैंक कम ब्याज पर लोन दे रहा है और कितना प्रोसेसिंग चार्ज (Personal Loan Processing Charges) देना होगा। इसके बाद ही लोन लेने का फैसला लें।  इसक अलावा लोन लेने से पहले समय का चुनाव जरूर करें। लोन जितने लंबे समय के लिए लेंगे, EMI उतनी कम होगी, लेकिन कुल ब्याज उतना ही ज्यादा देना पड़ेगा। 

सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को गुड रखें। यदि आपका सिबिल सकोर 750 से ऊपर है, तो आप बैंक से मोलभाव करके ब्याज दर कम करवा सकते हैं। कम सिबिल स्कोर होने पर आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है। बैंक से लोन लेने से पहले ही हिडन चार्ज (Bank Loan Hidden Charges) के बारे में पता कर लें। समय से पहले लोन बंद करने या किस्त देरी से भरने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में पहले ही पूछना समझदारी है।