home page

Property Rate : दिल्ली-एनसीआर के इस क्षेत्र में बढ़े प्रोपर्टी के सबसे ज्यादा रेट, एक साल में आई इतनी तेजी

Property Rate Hike : देशभर में प्रोपर्टी और घरों के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। पिछले कुछ सालों से प्रोपर्टी के दामों (Property rate in Delhi) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों में प्रोपर्टी और घरों के दाम रॉकेट की स्पीड़ से बढ़े है। प्रोपर्टी के दामों में सबसे ज्यादा तेजी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR property) में देखने को मिली है। जानिए दिल्ली-एनसीआर में एक साल में प्रोपर्टी के दामों में कितना ईजाफा हुआ है। 
 | 
Property Rate : दिल्ली-एनसीआर के इस क्षेत्र में बढ़े प्रोपर्टी के सबसे ज्यादा रेट, एक साल में आई इतनी तेजी

HR Breaking News (Property rate in Delhi)। पिछले साल 2024 में प्रोपर्टी के दामों (Property rate in 2024) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज हुई है। प्रोपर्टी के दाम हर साल काफी तेजी से बढ़ रहे है। देश के सभी प्रमुख शहरों में प्रोपर्टी के दाम आसमान (Latest Property rate) को छू रहे है। मिडिल क्लास लोगों के लिए देश के प्रमुख शहरों में मकान खरीदना सपना बनकर रह गया है। आज के समय देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली (Property in New Delhi) में सबसे ज्यादा प्रोपर्टी के रेट बढ़ रहे है। दिल्ली और उसके साथ लगते इलाकों में प्रोपर्टी सबसे ज्यादा खरीदी जा रही है।

पिछले साल आवासीय संपत्तियों में 10 प्रतिशत की वृद्धि


प्रोपर्टी एवं घरों की कीमतों में हर साल रिकॉर्ड बढ़ौतरी (Housing Property) हो रही है। पिछले साल 2024 की आखिरी तिमाही में देश के आठ प्रमुख शहरों में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमतों में 10% सालाना (Housing Property Rate Hike) वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार देश में प्रोपर्टी खरीदना का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लोग जमकर प्रोपर्टी खरीद रहे है। यह वृद्धि 2021 से लगातार 16वीं तिमाही जारी रही, जो मजबूत मांग और सकारात्मक बाजार रुझानों का संकेत है।


दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में बिकी सबसे ज्यादा प्रोपर्टी


देश में सबसे महंगी और सबसे ज्यादा प्रोपर्टी बेचने का खिताब आज भी दिल्ली-एनसीआर (Housing Property in Delhi NCR) के पास है। राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण लोग दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रोपर्टी खरीद रहे है। दिल्ली-एनसीआर के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Property Rate in Bengluru) में सबसे ज्यादा प्रोपर्टी खरीदी जा रही है। पिछले साल दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री में सबसे ज्यादा 31% की वृद्धि हुई थी। इसके बाद बेंगलुरु में 23% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। । हैदराबाद में मात्र 2% और कोलकाता (Property rate in calcutta) में 1% की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


मकानों की सालाना बिक्री में हुई बढ़ौतरी


पिछले साल की चौथी तिमाही में बिना बिके मकानों (Home sell) की संख्या लगातार चौथी बार घटी और सालभर में इसमें 5% की कमी दर्ज की गई। 2024 की चौथी तिमाही में बिना बिके मकानों की संख्या (Number of unsold houses) देशभर में बिना बिके मकानों की संख्या दिसंबर 2024 तक पहली बार 10 लाख से कम हो गई। पुणे में सबसे अधिक 14% और हैदराबाद में 13% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 40% बिना बिके मकान अकेले मुंबई मेट्रो रीजन (MMR) में थे।

दिल्ली-एनसीआर में यहां बढ़े प्रोपर्टी के सबसे ज्यादा दाम


दिल्ली-एनसीआर में प्रोपर्टी के दामों में कई जगहों पर सबसे ज्यादा ईजाफा हुआ है। नए हाईवे और एक्सप्रेस वे (Property in Gurugram) बनने के कारण प्रोपर्टी के दामों में सबसे ज्यादा ईजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रोपर्टी के दामों में बढ़ौतरी गुरुग्राम और दिल्ली को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे (Property on Dwarka Expressway) पर 58% की सालाना वृद्धि हुई। वहीं, यूपी के नोएडा में 52% की कीमतों में उछाल देखा गया। ग्रेटर नोएडा में नया एयरपोर्ट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के कारण भी जमीन के रेटों में उछाल आया है।