home page

RBI Guidelines : 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी अहम जानकारी

RBI Guidelines - अगर आपके पास 500 रुपये के नोट है तो इस खबर को पढ़ लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नोट  को लेकर अहम जानकारी साझा की हैं... चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में विस्तार से-

 | 
RBI Guidelines : 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी अहम जानकारी

HR Breaking News, Digital Desk- (How to Identify Fake 500 Rupee Note) आजकल आम व्यक्ति के लिए असली और नकली नोट में फर्क करना मुश्किल हो गया है। जालसाज नकली नोट ऐसे बनाते हैं कि वे देखने में वास्तविक नोटों के समान होते हैं। (Indian Currency) हालिया घटनाओं में 500 रुपये के बड़े नोटों में जालसाजी के मामलों में वृद्धि हुई है। इससे लोगों में वित्तीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। (RBI Update)

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आरबीआई की ओर से 500 रुपये के नोट से जुड़ी अहम जानकारियां जारी की गई हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे। आइए जानते हैं, अपनी इस रिपोर्ट में...

कैसे करें 500 के असली नोट की पहचान-

केंद्रीय बैंक (Central Bank) के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट का आकार 63 मिमी × 150 मिमी है और इसका रंग स्टोन ग्रे है। नोट के डिज़ाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न शामिल है। मध्य में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जी की तस्वीर और पीछे लाल किला दर्शाया गया है। विशेष बात यह है कि लाल किले पर तिरंगा अपने असली रंग में है।

500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं। (RBI New Guidelines)

ऐसे पता करें अंतर-

- 500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है।

- नोट पर आरबीआई (RBI) के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है।

- नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट (security threat) के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।