home page

100 रुपये के नोट मार्केट में हुए फेल, RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

100 rupees note update : आज के समय में भारतीय मुद्रा में सबसे ज्यादा 100 का नोट ही यूज होता है। मार्केट में इस समय इन नोटों (how to check real notes) को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई ग्राहक व दुकानदार इन नोटों को आपस में लेने देने से कतरा रहे हैं। कुल मिलाकर यह नोट (fake notes update) मार्केट में फेल साबित हो रहा है। इसे लेकर अब आरबीआई ने गाइडलाइन जारी की है।
 
 | 
100 रुपये के नोट मार्केट में हुए फेल, RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

HR Breaking News - (RBI Update)। आरबीआई की ओर से समय-समय पर बैंकों व आम लोगों के लिए गाइडलाइन (RBI new guidelines) जारी की जाती है। इस समय आरबीआई ने 100 रुपये के नोट को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसमें ग्राहकों को 100 के नोट (100 rupees note update) को लेकर खास हिदायतें दी गई हैं। आरबीआई (RBI guidlines for notes ) ने यह कदम तब उठाया है जब 100 के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं और यह नोट मार्केट में फेल हो गया था। आइये जानते हैं आरबीआई ने क्या गाइडलाइन जारी की है।

 

 


इस बारे में जारी की है गाइडलाइन-


आरबीआई ने 100 के नोट (how to find duplicate notes) सहित अन्य नोटों को पहचानने के तरीके नई गाइडलाइन में बताए हैं। इससे लोगों को असली व नकली नोट में अंतर जानने में मदद मिलेगी और वे चूना लगने से बच सकेंगे।


वाटरमार्क और महात्मा गांधी की फोटो से ऐसे करें पहचान-


भारतीय मुद्रा (indian currency) के असली नोट की पहचान के लिए नोट पर वाटरमार्क का ध्यान जरूर करें। इसमें महात्मा गांधी की इमेज दिखाई देगी। यह छाया रूप में होता है और इसमें अलग अलग दिशाओं में रेखाएं बनी होती हैं। 


सुरक्षा धागे से जुड़ी खासियतें-


घर पर ही आप असली नोट की पहचान (identification of genuine notes) करना चाहते हैं तो बता दें कि 100 और 500 रुपये के नोटों में सुरक्षा धागे पर लाइट का अलग ही असर पड़ता है। जब सुरक्षा धागे पर रोशन पड़ती है तो यह एक रेखा की तरह दिखाई पड़ता है। पांच से पचास रुपये तक के नोटों में लगे सुरक्षा धागे पर भारत और आरबीआई (Reserve Bank of India ) लिखा होता है। 


इस सुरक्षा धोगे में महात्मा गांधी (mahatama gandhi) की फोटो बायीं ओर दिखाई देती है। महात्मा गांधी से पहले की सीरीज के नोटों में यह धागा सामान्य रूप में होता था। आरबीआई की ओर से जारी किए गए नोटों में सुरक्षा धागा (security thread in notes) दिया होता है। इसमें 100 के नोट पर भारत, अंकों में 100 और आरबीआई (RBI) लिखा होता है। 500 के नोट में भी यही खूबी मिलती है।
 

लेटेंट इमेज से ऐसे होगी असली नोट की पहचान-


नोटों में होने वाली लेटेंट इमेज (latent image in notes) के बारे में जान लेना  भी जरूरी है। यह लेटेंट इमेज नोट  को आंखों के आगे होरिजेंटल तरीके से रखने पर दिखती है। यह लेटेंट इमेज नोट की वैल्यू से जुड़ी होती है। यह इमेट नोट पर महात्मा गांधी (mahatama gandhi) की तस्वीर के दाईं तरफ वर्टिकल बैंड में अंकों में बनी होती है।  यह खूबी आपको वर्टिकल बैंड और महात्मा गांधी की फोटो के बीच मिलेगी। इस बात का ध्यान रखें कि इस तस्वीर में पांच और दस रुपये के नोटों में आरबीआई (RBI latest news)तथा बीस और उससे बड़े नोटों में छोटे अक्षरों में नोट की वैल्यू अंकों में होती है। 


आरबीआई की मुहर और गवर्नर के मिलेंगे साइन-


नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर पर आरबीआई (reserve bank of india) की मुहर आपको स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। यह असली नोट का प्रमाण है। इसके अलावा आरबीआई की गारंटी और आरबीआई (RBI update on 100 rupees) का वचन लिखा होता है। नोट के बाईं ओर छपा अशोक स्तंभ भी इसके असली होने की निशानी है।  नोट पर आरबीआई गवर्नर के साइन, नोट में उभरे हुए रूप में इंटैग्लियो प्रिंट असली नोट की निशानी हैं।

ये चिह्न बताएंगे असली व नकली नोट में फर्क-


नोटों के अनुसार असली नकली की पहचान (asali note ki pahchan kaise kre) के लिए अलग-अलग चिह्न दिए होते हैं। इन चिह्नों से असली नोट पहचाना जा सकता है। नोटों पर वाटरमार्क विंडो के बाईं ओरा इंटैग्लियो में ये चिह्न(Marks on notes) प्रिंट होते हैं। नोटों के अनुसार इनका साइज अलग-अलग होता है। 100 रुपये के नोट पर यह त्रिकोण के रूप में प्रिंट होता है।

दृष्टिबाधित लोग इसे छूकर भी असली नोट की पहचान (check real or fake note) कर सकते हैं। नोटों के नंबर पैनल के लिए फ्लोरोसेंट स्याही का यूज किया जाता है, इसके अलावा नोटों में ऑप्टिकल फाइबर भी यूज किया जाता है जो असली नोट होने का प्रमाण है।

News Hub