home page

RBI Rule : एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट खुलवा सकता है, जानिये RBI के नए नियम

RBI Rules 2025 : आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति का बैंक में खाता होता है। कोई बैंक खाते के जरिए बचत करता है, तो कोई अपने रोज के खर्चों के लिए इसका इस्तेमाल करता है, ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि एक व्यक्ति कितने बैंक खाते खुलवा सकता है? क्या इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई का कोई नियम है? आइए खबर में जानते है बैंक अकाउंट को लेकर रिजर्व बैंक द्वारा बनाए गए इन नियमों के बारे में विस्तार से।
 | 
RBI Rule : एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट खुलवा सकता है, जानिये RBI के नए नियम

HR Breaking News : (Bank Account Updates) आजकल लगभग सभी का बैंक खाता तो होता ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। बच्चों का भी बैंक खाता खोला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके अपने नाम पर कितने बैंक खाते खोल (Bank Accounts) सकते हैं। आरबीआई ने हाल ही में एक अलर्ट (RBI Alert) जारी किया है। जिसमें बताया है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं।


जरूरत के अनुसार ही खुलवाएं बैंक खाता


लोगों के पास अपनी जरूरतों के अनुरूप बैंक खाता खोलने का विकल्प होता है। जिसमें करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट, जॉइंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट शामिल है। प्राइमरी बैंक खाते की बात करें तो वह सेविंग अकाउंट है। जो अधिकतर लोग ओपन करवाते हैं। क्योंकि इसमें जमा राशि पर आपको ब्याज (interest on deposits) भी मिलता है। जिनके लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन ज्यादा होते हैं ऐसे लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं। जिसमें अधिकतर बिजनेस वाले लोग शामिल होते हैं। 


सैलरी अकाउंट वेतनभोगियों के लिए होता है। जिसमें आपको मिनिमम बैंलेस (minimum balance rule) रखने की आवश्यकता नहीं होती। यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है। जॉइंट अकाउंट आप अन्य किसी व्यक्ति जैसे अपने पति-पत्नी या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ ओपन करवा सकते हैं।

खाते खुलवानें की किसकी कितनी है लिमिट...


यह कोई फिक्स नहीं है कि भारत में कोई व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट (Bank Account) ओपन कर सकता है। इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं। RBI ने कोई सीमा तय नहीं की है। 


आप जितने ज्यादा बैंक खाते ओपन करते हैं उन सभी का आपको ध्यान रखना होता है। जैसे आप कौन सा विकल्प चुनते हैं उसके अनुसार आपको सभी खातों को मैनेज करना होता है। आप चाहे तो अलग-अलग बैंकों के साथ भी सेविंग या अन्य खाते ओपन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बैंकिंग के सभी नियमों (banking rules) का पालन करना होगा।

News Hub