RBI का बड़ा फैसला, 10 और 500 रुपये के नए नोट होंगे जारी
Indian Currency Update : इस समय भारतीय मुद्रा में छोटे नोटों में 10 के नोट का और बड़े नोटों में 500 के नोट का सबसे ज्यादा चलन है। इन दोनों ही नोटों को आरबीआई (RBI update on 500 rupees note) फिर से जारी करने वाला है। आरबीआई ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है। इस सूचना के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आइये जानते हैं इस बारे में क्या है ताजा अपडेट।

HR Breaking News - (RBI Update) आरबीआई को भारतीय नोटों को छापने व प्रचलन से हटाने का अधिकार प्राप्त है। आरबीआई (reserve bank of india) ने कुछ समय पहले पुराने 500 के नोट बंद करके नए नोट जारी किए थे। अब फिर आरबीआई 500 के नए नोटों सहित 10 रुपये नए नोट (RBI update on indian currency) जारी करने जा रहा है।
इसे लेकर आरबीआई ने बड़ा निर्णय लिया है। इन दोनों ही नोटों में कई तरह के बदलाव किए जाने की संभावना है। अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं, कि फिलहाल चल रहे 10 और 500 के नोटों (RBI update) का क्या होगा और आरबीआई को यह फैसला अचानक क्यों लेना पड़ा। इस बारे में खबर में जानिये पूरा अपडेट।
यह कहना है आरबीआई का-
आरबीआई की ओर से हाल ही में एक बयान जारी किया गया है, जिसके अनुसार 10 व 500 के नए नोटों (RBi latest update on currency) को कुछ बदलावों के साथ जारी किया जाएगा। फिलहाल चल रहे 10 व 500 रुपये के नोटों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आरबीआई के अनुसार जल्द ही महात्मा गांधी (mahatama gandhi)की नई सीरीज के 10 और 500 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे। इन नए नोटों पर आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI governer) के हस्ताक्षर लोगों को दिखाई देंगे। इन नोटों का डिजाइन 10 और 500 रुपये के मौजूदा बैंक नोटों (bank notes update) के समान है। यानी नए नोटों में कोई खास बदलाव लोगों को दिखाई नहीं देगा।
कहां जाएंगे 10 व 500 के पुराने नोट-
इस समय प्रचलन में 10 और 500 रुपये के नोट (500 rupees update) वैध मुद्रा के रूप में चलते रहेंगे, इन्हें मार्केट से नहीं हटाया जाएगा व न ही बंद किया जाएगा। संजय मल्होत्रा ने शक्तिकान्त दास की जगह साल 2024 में दिसंबर में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था। 500 रुपये (500 rupees note) के नए नोटों का साइज 66 x 150 मिलीमीटर का होगा। हालांकि कुछ अपडेट्स में इस बात ने नकारा भी जा रहा है।
ये नोट भी नए रूप में होंगे जारी-
10 और 500 के नए नोट जारी (500 rupees new notes) करने को लेकर तो लगभग सभी बातें फाइनल हो गई हैं। कुछ समय पहले आरबीआई ने 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने का ऐलान भी किया था। ये नोट भी जल्द ही मार्केट में आने की संभावना है। रिजर्व बैंक के अनुसार 10 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये (200 rupees new notes) और 500 रुपये के नए नोट जारी होंगे। पहले वाले नोट इसी तरह से चलते रहेंगे।
यह बदलाव आएगा नजर-
अभी तक के अपडेट के अनुसार 500 रुपये के नए नोटों (500 rupees notes update) का रंग, साइज, सिक्योरिटी फीचर और डिजाइन में हल्का बदलाव किया जा सकता है। इस समय चल रहे 500 रुपये के नोटों का कलर स्टोन ग्रे है, नए नोट का रंग अलग हो सकता है।