SBI की करोड़ों उपभोक्ताओं को सौगात, ब्याज दरों में किया इजाफा, जानें लेटेस्ट रेट्स
HR Breaking News : (SBI FD Interest Rates) बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई भविष्य की टेंशन करते हुए अपने पैसे को किसी सेफ जगह निवेश करने की प्लानिंग कर रहा है। ज्यादातर लोग अपने पैसे को बैंक एफडी में निवेश करना सही मानते हैं। बैंकों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दरें उपलब्ध करवाई जाती हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।
एसबीआई की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI FD Interest Rates) पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट यानि 0.25 % बढ़ा दिया गया है। आपको बता दे कि यह बढ़ोतरी 3 करोड रुपए से ज्यादा की निवेश पर है। अगर 3 करोड रुपए से काम का निवेश किया जाता है तो एफडी पर पुरानी ब्याज दरें ही लागू रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 15 मार्च 2026 से लागू कर दी गई है। आइए जानते हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (FD New Interest Rates) की तरफ से उठाई गई इस कदम के बारे में विस्तार से।
FD पर ब्याज
अब ब्याज दर बढ़ने (FD interest rates hike) के बाद अलग-अलग अवधि की FD पर आम ग्राहकों को 5.35% से 6.50% तक ब्याज मिलेगा। नई दरों के अनुसार, 46 से 179 दिन की एफडी पर पहले 5.10% मिलता था, जो अब बढ़कर 5.35% हो गया है। 180 दिन से 1 साल से कम वाली एफडी पर ब्याज 5.60% से बढ़कर 5.85% हो गया है। वहीं, 1 साल से 2 साल की एफडी पर अब 6.25% की जगह 6.50% तक ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा इतना ब्याज
SBI बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी FD की ब्याज दरों (FD interest rates for senior citizens) में बदलाव किया गया है। अब 46 दिन से 179 दिन की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.60% नही बल्कि 5.85% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, 1 साल से 2 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को 6.75% की बजाय अब 7% तक ब्याज दिया जाएगा। आम तौर पर बैंक अपने बढ़ी उम्र के ग्राहकों को आम नागरिकों के मुकाबले करीब 0.50% ज्यादा ब्याज (FD interest rates) पप्रदान करता है।
एफडी तुड़वाने पर चार्ज
State Bank of India की तरफ से पहले ही क्लियर कर दिया गया है कि अगर आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते है तो उस पर आपको 1% का जुर्माना देखना होगा। जी हां, अगर आप बीच में एचडी तोड़ते हैं तो आपको उसे पर मिलने वाले ब्याज से 1% की कटौती का चार्ज देना होगा।
एसबीआई का यह नया नियम (new rule of SBI) सभी नए डिपॉजिट और पुराने डिपॉजिट के रिन्यूअल पर लागू होगा। एसबीआई (SBI News) की तरफ से बनाया गया यह नियम उन ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट है जो समय से पहले अपनी जमा राशि को निकलवाने का प्लान कर रहे हैं।
