ICICI और HDFC समेत इन बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, चेक करे लिस्ट
Bank FD Rates : आजकल हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कहीं ना कहीं अपने पैसे को निवेश करने की प्लानिंग करता रहता है। अब HDFC तथा ICICI समेत कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं एफडी में निवेश करने पर फिलहाल कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है।
HR Breaking News : (Bank FD Rate List) अक्सर लोग अपने पैसे को उसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां उनके पैसे की सुरक्षा के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिले। ज्यादातर लोग अपने पैसे को एफडी में निवेश करना काफी सही मानते हैं। आजकल ज्यादातर बैंकों की तरफ से भी एफडी पर शानदार ब्याज दिया जा रहा है। देश के कई जाने-माने बैंकों ने इस महीने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगर आप भी एफडी में अपने पैसे को निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते हैं किस बैंक की तरफ से एफडी पर कितना ब्याज दिया जा रहा है।
जब भी बात सेफ इन्वेस्टमेंट (Bank FD Rates) की आती है तो सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट का नाम आता है। लोगों का मानना है कि FD में पैसा लगाना बिल्कुल सही है और यहां काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है। अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो आइए जान लेते है FD पर मिलने वाले ब्याज (FD Interest Rates) की दरों से जुड़ी जानकारी।
इन बैंकों ने किए FD की ब्याज दरों में बदलाव
HDFC बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank News) ने 6 मार्च से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD की सुविधा दे रहा है। नई ब्याज दरों के अनुसार, 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम की FD पर 5.75% ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल 11 महीने 1 दिन से 3 साल की अवधि वाली FD पर 6.45% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल की FD पर 6.40% और 5 साल 1 दिन से 10 साल तक की FD पर 6.15% ब्याज दर तय की गई है।
Yes Bank और Bandhan Bank फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर
Yes Bank द्वारा 5 मार्च से अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। नई दरों के अनुसार, 1 साल की FD पर 6.65% और 3 साल की FD पर 7% ब्याज मिल रहा है।
Bandhan Bank की तरफ से 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली FD पर बैंक 7.25% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर
Suryoday Small Finance Bank में FD पर सबसे ज्यादा 7.90% ब्याज दिया जा रहा है। ये रेट 6 मार्च से प्रभावी हैं।
1 साल की FD: 7.25% ब्याज
5 साल की FD (सबसे ज्यादा): 7.90% सालाना ब्याज।
Bank of India (BOI) की स्पेशल स्कीम
बैंक ऑफ इंडिया ने भी मार्च में दरें रिवाइज की हैं।
1 साल की FD: 6.25% ब्याज
Star Swarnim FD की यह स्पेशल स्कीम है जो 450 दिन की है, जिस पर सबसे ज्यादा 6.60% ब्याज मिल रहा है।
Axis और ICICI Bank की FD रेट जाने तो....
इन दोनों बैंकों ने 10 मार्च से अपनी नई दरें लागू की हैं, आइए जानते है Axis और ICICI बैंक की FD रेट्स क्या है-
Axis Bank: 1 साल से 1 साल 10 दिन की एफडी पर 6.25% ब्याज दे रहा है।
ICICI Bank: 1 साल से 18 महीने से कम की एफडी पर 6.25% की दर से ब्याज मिल रहा है।
रखें इन बातों का खास ध्यान
अगर आप भी अपने पैसे को FD में निवेश (Investing in FD) करने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बता दे कि यह सभी दरें आम नागरिकों के लिए है। सीनियर सिटीजन्स को आमतौर पर बैंकों (Latest Bank News) द्वारा थोड़ा ज्यादा ब्याज प्रदान किया जाता है। वहीं, SBI और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फिलहाल अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, वहां पुराने रेट्स ही लागू रहेंगे।
