Gehu ka bhav : गेहूं 3050, आटा 3250, मैदा 3300 रुपये क्विंटल पहुंचा, दिल्ली से गोरखपुर तक के भाव जारी
Gehu ka bhav : गेहूं की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज 6 नवंबर को भी देशभर की मंडियों में गेहूं का रेट डाउन आया है। इसके बावजूद है कई मंडियों में गेहूं का भाव 3,000 रुपये क्विंटल के आसपास कारोबार कर रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। आज का ताजा मंडी भाव -
HR Breaking News - रबी सीजन की शुरुआत हो गई है और गेहूं की बिजाई का भी सही समय है लेकिन गेहूं बाजार में बड़ा खेल हो रहा है। पिछले कई दिनों से गेहूं की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली में गेहूं की कीमत -
आज दिल्ली में 3,000 गेहूं (Delhi Gehu Mandi Bhav) बोरी की आवक हुई है, जबकि प्रति क्विंटल गेहूं की कीमत 2950 रुपए के आसपास रही है।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव -
मध्य प्रदेश (MP gehu Bhav) की देवास मंडी में गेहूं की कीमत 2800 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रही है। वही मंडी में 4000 क्विंटल गेहूं पहुंची है। इंदौर मंडी में गेहूं की कीमत 2800 से 2980 रुपए प्रति क्विंटल, उज्जैन मंडी में गेहूं की कीमत 2700 से 2950 रुपए प्रति क्विंटल, सीहोर मंडी में 2850 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल, खंडवा मंडी में 2900 रुपए क्विंटल और गंजबासौदा मंडी में 2700 से 2750 रुपए प्रति क्विंटल तक रही है।
राजस्थान मंडी में गेहूं की कीमत -
आज राजस्थान (Rajasthan Mandi Bhav) की कोटा मंडी में गेहूं की कीमत 2880 रुपए से 2850 रुपए प्रति क्विंटल रही है। वहीं बूंदी मंडी में गेहूं की कीमत 2800 से 2850 रुपए क्विंटल है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का नया रेट -
उत्तर प्रदेश (UP Wheat Rate) की गोंडा मंडी में गेहूं की कीमत 2700 रुपये क्विंटल, सीतापुर मंडी में गेहूं का भाव 2731 रुपए क्विंटल, खैर मंडी में गेहूं की कीमत 2725 रुपए प्रति क्विंटल, लखीमपुर मंडी में गेहूं की कीमत 2600 से 2640 रुपए क्विंटल, बहराइच मंडी में 2675 रुपए क्विंटल, गोरखपुर मंडी में 2800 रुपए क्विंटल, जालना मंडी में गेहूं का भाव 2900 से 3600 रुपए क्विंटल तक जा पहुंचा है।
गेहूं की आवक -
बता दें कि मध्य प्रदेश (MP Mandi Update) की लगभग सभी मंडियों में 16,550 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। उत्तर प्रदेश की मंडियों में 13,025 क्विंटल, राजस्थान की सभी मंदिरों में 4000 क्विंटल और दिल्ली की मंडियों में 3,000 बोरी गेहूं पहुंची है।
आटा, सूजी, मैदा और चोकर के भाव में गिरावट -
गेहूं के साथ आटा (flour price), सूजी, मैदा और चोकर के भाव में भी गिरावट आई है। कोलकाता में गेहूं की कीमत 3050 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं एक क्विंटल आटे का भाव 3250 रुपए, मैदा की कीमत 3300, सूजी की कीमत 3550 रुपए और चोकर का भाव 2830 रुपए है।
गोरखपुर में गेहूं की कीमत (gehu ka bhav) 2910 रुपए आटे का रेट 3000 रुपये, मैदे की कीमत 3000 रुपये, सूजी की कीमत 3250 रुपये क्विंटल और चोकर का भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
कोयंबटूर में गेहूं की कीमत 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची है। आटे का भाव 3,800 क्विंटल मेडा 3760 रुपए क्विंटल, सूजी 4000 रुपये प्रति क्विंटल।
आगरा में मैदे की कीमत (maide ki kimat) 3,150 रुपए क्विंटल, सूजी का भाव 3700 क्विंटल और चोकर की कीमत 2800 रुपए क्विंटल।
आने वाले दिनों में कैसी रहेगी बाजार की चाल -
मौजूदा समय में लगभग सभी मंडियों (Mandi Update) में गेहूं की कीमत 2920 रुपए क्विंटल के आसपास कारोबार कर रही है। अगर आने वाले दिनों में सरकारी बिक्री नहीं बढ़ी तो बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर बिक्री बढ़ती है तो निजी व्यापार पर दबाव और बढ़ेगा जिससे 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। आटे और मैदा की अगर आने वाले दिनों में मांग बढ़ती है तो कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। आप गेहूं की खरीद-फरोख्त करने की सोच रहे हैं तो कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले बाजार की चाल को जरूर देखें।
